नालन्दा के आठ बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए - Khulasa Online नालन्दा के आठ बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए - Khulasa Online

नालन्दा के आठ बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए

बीकानेर। दसवीं के परीक्षा परिणाम में नालन्दा पब्लिक सी.सै. स्कूल का परीक्षा परिणाम सर्वोत्कृष्ट रहा। इसमें अधिसंख्य विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। शाला प्राचार्य राजेश रंगा ने बताया कि शाला के आदित्य हर्ष ने 95.67 अंक प्राप्त करके शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि मनीषा नारायण स्वामी ने 95.17 अंक प्राप्त कर शाला में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, रजत व्यास ने 94.83, वासुनंदन व्यास ने 94.83, साहिल पुरी ने 93.17, अभिषेक विश्नोई ने 92.83, कृष्णा व्यास ने 91, रोहित हर्ष ने 90.33 एवं मोहनेश दैया नेद्भ 89.33 अंक प्राप्त किए। साथ ही आदित्य हर्ष ने गणित विषय में जबकि मनीषा नारायण स्वामी ने गणित और संस्कृत में व साहिल पुरी ने संस्कृत विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त किया।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26