
रेप पीडि़ता को जिंदा जलाने के प्रयास






जयपुर। प्रदेश में पुजारी को जलाने के मामले को कुछ ही महीने हुए हैं कि अब राजधानी में एक रेप पीडि़ता को जिंदा जलाने के प्रयास का मामला सामने आया है। यहां शहर के कोतवाली थाना इलाके में पीडि़ता पर रेप के आरोपी ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। बताया जा रहा है कि घटना के बाद अब महिला को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं करीब 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी महिला की हालात गंभीर बताई जा रही है। इधर इस घटना के दौरान पीडि़ता की बेटी और पेट्रोल छिड़कने वाले आरोपी शख्स के झुलसने की सूचना मिली है। आरोपी के हाथ झुलसने के बाद उसे भी अस्पताल भर्ती करवाया गया है।
परिजनों को मिल रही थी लगातार धमकियां
मिली जानकारी के अनुसार एक महिला ने अप्रेल ने एक शख्स के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवाया था। उसके बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी उसे और उसके परिजनों को लगतार धमकियां दे रहा है। राजीनामे का दबाब भी बनाया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दिवाली के दिन आरोपी अचानक पीडि़ता के घर पहुंचा। इसके बाद दीवाली पूजन कर रही पीडि़ता पर उसने पेट्रोल छिड़क दिया, जिससे आग लग गई। इस दौरान मां को बचाने के चक्कर में उनकी नाबालिग बेटी भी आग की चपेट में आ गई।
पुलिस ने किया आरोपियों को गिरफ्तार
उल्लेखनीय है कि पीडि़त महिला ने पुलिस पर आरोपियों पर कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। वहीं इधर अब पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी को अस्पताल में पुलिस कस्टडी में रखा गया है. गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस अब रिमांड पर ले रही है, फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पूरे घटनाक्रम को समझने के साथ हर पहलू से जानकारी जुटाई जा रही है।


