पूर्व मंत्री बेनीवाल के प्रयास लाए रंग,विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सालयों में चिकित्सकों की नियुक्ति

पूर्व मंत्री बेनीवाल के प्रयास लाए रंग,विधानसभा क्षेत्र में चिकित्सालयों में चिकित्सकों की नियुक्ति

खुलासा न्यूज,बीकानेर। लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के 4 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लम्बे समय से खाली पड़े चिकित्सकों पदों पर पूर्व मन्त्री वीरेन्द्र बेनीवाल की अनुशंसा पर सरकार ने सात नये चिकित्सकों की नियुक्ति कर ग्रामीण क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया है। पूर्व प्रधान गोविन्दराम गोदारा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पतराम गोदारा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की चिकित्सा सेवा को मजबूत बनाने के ग्रामीणों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा से लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र के लिए सात चिकित्सकों की नियुक्ति करवाई है।उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सकों के पद रिक्त होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पङ रहा था।अब चिकित्सकों की नियुक्ति होने से ग्रामीण क्षेत्रे की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होगी।उन्होंने बताया क प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुरनाणा,कालू,गारबदेसर,महाजन,जैतपुर, अर्जुनसर व नापासर के चिकित्सालयों में राज्य सरकार ने पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल की अनुशंसा पर चिकित्सक नियुक्त किए है। विधानसभा क्षेत्र के चिकित्सालयों में एक साथ सात चिकित्सकों की नई नियुक्ति देने पर लूणकरणसर के क्षेत्रवासियों ने मुख्यमन्त्री अशोक गहलोत, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा व पूर्व मन्त्री वीरेन्द्र बेनीवाल का आभार जताया है।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |