बीकानेर में दिखा सर्दी का असर , कई इलाकों में छाया घना कोहरा, बुखार का असर बढ़ने लगा असर - Khulasa Online बीकानेर में दिखा सर्दी का असर , कई इलाकों में छाया घना कोहरा, बुखार का असर बढ़ने लगा असर - Khulasa Online

बीकानेर में दिखा सर्दी का असर , कई इलाकों में छाया घना कोहरा, बुखार का असर बढ़ने लगा असर

खुलासा न्यूज़ , बीकानेर । बीकानेर में 3 दिन पहले हुई बारिश से सर्दी बढ़ गई है। यहां रात के तापमान में 1 डिग्री से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार सुबह जिले के कई इलाकों में घना कोहरा छाया नजर आया, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कोहरे के साथ चली हल्की सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया।

मौसम विभाग के अनुसार आगामी 3-4 दिन तक न्यूनतम तापमान में गिरावट होने के साथ ही ठंड भी बढ़ेगी। सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह के समय लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। सुबह सर्दी का सबसे ज्यादा असर सुबह स्कूल जाने वाले छोटे बच्चों, घरों में दूध देने वाले लोगों और अखबार बांटने वाले हॉकरों पर पड़ता है। सर्दी बढ़ने के साथ ही छोटे बच्चों में सर्दी-जुकाम और बुखार का असर बढ़ने लगा है।

कृषि अधिकारी कुलदीप शर्मा ने बताया कि सुबह के समय आने वाला कोहरा चने की फसल को बहुत फायदा पहुंचाएगा। चने की फसल के लिए कोहरा व नमी दोनों बहुत फायदेमंद होती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री दर्ज किया गया है। इससे पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री और बुधवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26