Gold Silver

मंडियों पर बारिश का असर, लहसुन सड़क पर फेंकने को मजबूर किसान, गेहूं के भाव स्थिर

प्रदेश की मंडियों पर बारिश का असर दिख रहा है। बारिश और तूफान के कारण काम प्रभावित हुआ है। गेहूं के भाव करीब-करीब स्थिर रहे हैं। जयपुर में सरसों और चना में 10 से 20 रुपए प्रति क्विंटल की मामूली गिरावट है। इसके अलावा जिंसों के भाव स्थिर हैं। बारां में लहसुन की लागत तक नहीं निकल पा रही है। हालात ये हैं लहसुन किसान लहसुन को सड़क पर फेंकने को मजबूर हैं।

बारां मंडी में सामान्य लहसुन 2 से 8 रुपए किलो तक बिक रहा है। उचित भाव नहीं मिलने पर किसान लहसुन को सड़क पर फेंक रहे हैं। बारां कृषि उपज मंडी में 4300 क्विंटल लहसुन की आवक हुई। नीलामी में किसानों को अच्छी क्वालिटी के लहसुन का भाव 1000 से 3500 रुपए क्विंटल तक मिला। अधिकांश किसानों को सामान्य क्वालिटी के लहसुन का महज भाव 200 से 800 रुपए क्विंटल तक मिला। कोटा मंडी में लहसुन का भाव 300 से 3000 रुपए क्विंटल रहा। ऐसे में किसान को लहसुन का रेट 3 रुपए प्रति किलो से 30 रुपए तक ही मिल रहा है।

खाद्य जिंस भाव (रु. प्रति क्विंटल)
गेहूं 2100-3100
जौ 2700-2850
मक्का 2500-2750
बाजरा 2350-2450
ज्वार 2200-3800
सरसों (42%) 6825,
सरसों 6400-6700
तारामीरा 5300-5370,
अरंडी 7300-7379
चना 4300-4385,
मूंग 5000-6500
उड़द 5500-6000
ग्वार 5000-5750

 

खाद्य जिंस भाव
तेल सरसों तेल 2400-2551, मूंगफली तेल 2825-2950, अरंडी तेल 2600-2750, खोपरेल तेल 2600-2650, तिल्ली तेल 2750-2850, कपासिया तेल 2790-2800, सोयाबीन तेल 2600-2730, पाम तेल 2540-2630 (प्रति टिन 15 किलो)
देसी घी 465-525 (प्रति किलो)
वनस्पति घी डालडा 2400-2425 (प्रति टिन 15 लीटर)
गुड़-शक्कर शक्कर एम 3925-3950, शक्कर एस 3850-3875, गुड 3300-4400, मकाणा 4200-4250, पतासा 5000-5200, बुराखांड 4150-4200, साकर 4850-5250 (प्रति क्विटंल)
दाल मूंग दाल 7600-8100, मूंग मोगर 8100-9100, चना दाल 5600-6300, उड़द मोगर 9400-10000, तुअर दाल 8500-8800, मसूर दाल 7900-8100 (प्रति क्विटंल)
चावल बासमती 3800-15000, परमल सफेद 2200-3800, परमल चेला 2200-4200, चावल कणी 1900-2100, कोलम गुजरात 2800-4800 (प्रति क्विटंल)
बेसन-आटा, मैदा- सूजी बेसन 2500-4250 (50 किलोग्राम), आटा 2500-2560 (50 किलोग्राम), मैदा 1211-1221, सूजी 1250-1260 (45 किलोग्राम), नारियल पानी वाला 1075 (60 नारियल), खोपरा कोचिन 11000-11200, खोपरा कटिंग 12100-12300, गोटा कार्टून 21500-23100
मिर्च-मसाला मिर्च 15000-22500, हल्दी 9500-10500, धनिया 12500-13500, मेथी 8000-8500 (प्रति क्विटंल)
चायपत्ती 290-350 (प्रति किलो)
Join Whatsapp 26