शिक्षा विभाग की छुट्टी का कलैंडर जारी,अब ये रहेगा छुट्टियों का लेखा-जोखा - Khulasa Online शिक्षा विभाग की छुट्टी का कलैंडर जारी,अब ये रहेगा छुट्टियों का लेखा-जोखा - Khulasa Online

शिक्षा विभाग की छुट्टी का कलैंडर जारी,अब ये रहेगा छुट्टियों का लेखा-जोखा

खुलासा न्यूज,बीकानेर। राज्य के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग ने वार्षिक कलेंडर जारी कर दिया है। इस बार काफी विलंब से जारी हुए इस कलेंडर में सर्दी की छुट्टियां 25 दिसम्बर से 31 दिसम्बर तक रखी गई है जबकि गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक रहेगी। इसके साथ ही हर महीने का कार्यक्रम विभाग ने पहले ही तय कर लिया है।माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने बताया कि इस सत्र की स्कूल या बोर्ड की अंतिम परीक्षा के बाद स्कूल फिर से शुरू हो जायेंगे। तब बच्चों को अस्थायी रूप से अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। बाद में रिजल्ट के आधार पर नई कक्षा में बिठाया जाएगा।
प्रवेश आयु अब 5 वर्ष
राज्य के सरकारी व गैर सरकारी स्कूल्स में अब उन्हीं बच्चों को प्रवेश दिया जाएगा, जिनकी उम्र पांच साल या इससे अधिक होगी। हालांकि स्वयं विभाग ने महात्मा गांधी स्कूल में प्री प्राइमरी क्लासेज के लिए आयु की उम्र तीन वर्ष तय की है। प्राइवेट स्कूल भी प्री प्राइमरी क्लासेज में नर्सरी में तीन साल के स्टूडेंट को प्रवेश देते हैं।
स्कूल का समय
जो स्कूल एक पारी में चल रहे हैं, उनका समय एक अप्रैल से तीस सितम्बर तक सुबह साढ़े सात बजे से एक बजे तक रहेगा, जबकि एक अक्टूबर से 31 मार्च तक दस बजे से चार बजे तक रहेगा। वहीं जो स्कूल दो बारी संचालित हो रहे हैं वो एक अप्रेल से तीस सितम्बर तक सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक दोनों पारी और एक अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह साढ़े सात बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक संचालित होंगे। इस दौरान दोनों पारी साढ़े पांच घंटे की होगी।
छुट्टियों का कलैंडर
विभाग ने अक्टूबर 2021 से जून 2022 तक का कलैंडर जारी कर दिया है। इसमें हर महीने का अलग अलग कलैंडर दिया गया है। हर त्यौहार व पर्व की छुट्टियों का ब्यौरा दिया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26