खाद्य तेल व सौंफ हुआ महंगा, चने,ग्वार व सरसों हुई सस्ती - Khulasa Online खाद्य तेल व सौंफ हुआ महंगा, चने,ग्वार व सरसों हुई सस्ती - Khulasa Online

खाद्य तेल व सौंफ हुआ महंगा, चने,ग्वार व सरसों हुई सस्ती

बीकानेर. प्रदेश की मंडियों में बुधवार को कारोबार तेज रहा। गेहूं की डिमांड के चलते भाव चढ़े हैं। सरसों के भाव करीब.करीब सभी मंडियों में नीचे आए हैं। खाद्य तेलों के दाम कुछ तेज हुए हैं। सोयाबीन के भावों में भी गिरावट दर्ज की गई है।

जयपुर मंडी में खाद्य कृषि जिंसों व उत्पादों के भाव इस प्रकार रहे
जयपुर मंडी में बुधवार को सरसों के भाव में गिरावट रही। सरसों लूज के भाव 50 रुपए गिरकर 6550 रुध्क्विंटल रहे। सरसों मिल डिलीवरी के भाव भी 100 रुपए की गिरावट के साथ 7250 रुध्क्विंटल पर आए। देसी चना भी जयपुर मंडी में 50 रुपए तक टूटा। भाव 4500 रु क्विंटल रहे। जयपुर में गेहूं, जौ व बाजरा स्थिर रहे। यहां खाद्य तेलों में आज उछाल आया। सरसों तेल 25 रुपए तेजी के साथ 2450 रुपए प्रति टिन बिका। रिफ ाइंड तेलों के भाव 20 से 25 रुपए तक प्रति टिन तेज हुए हैं। ये 2630 से 2680 रुपए प्रति टिन तक बिके हैं। मूंगफ ली तेल का टिन 75 रुपए सस्ता होकर 2900 रुपए प्रति टिन तक बिका है।

नागौर मंडी में जिंसों के भाव
नागौर मंडी में बुधवार को सौंफ 400 रुपए तेजी के साथ 10800 रु क्विंटल तक बिकी। मेड़ता में मूंग का भाव उछलकर 6300 रु क्विंटल पर आ गया। यहां चना 500 रुपए टूटकर 4000 रु क्विंटल बिका। ग्वार में भी करीब 500 रुपए की गिरावट रही। भाव 5000 रु क्विंटल रहा। यहां जीरे में 700 रुपए की टूट के साथ भाव 22000 रु क्विंटल रहे। सौंफ का भाव कुछ गिरकर 10100 रु क्विंटल रहा।

अलवर मंडी में जिंसों का भाव रु. प्रति क्विंटल
अलवर मंडी में गेहूं व सरसों में गिरावट दर्ज की गई है। बाकी जिंसों के भाव स्थिर रहे हैं। गेहूं यहां 2200 रु क्विंटल रहा, वहीं सरसों 7000 रु क्विंटल बिकी।

श्रीगंगानगर में जिंसों का भाव
श्रीगंगानगर में गेहूं के अधिकतम भावों में मंगलवार के मुकाबले बुधवार को 268 रुपए की गिरावट रही। भाव 2500 रु क्विंटल पर आ गए। जौ यहां 65 रुपए उछल कर 2915 रु क्विंटल आ गया। चने में भी 20 रुपए की मामूली उछाल आया। भाव 4611 रुपए रहे। सरसों में भी 60 रुपए की तेजी रही। भाव 6250 रु क्विंटल रहा।

सीकर मंडी में जिंसों का भाव
सीकर में गेहूं में 100 रुपए के उछाल के बाद भाव 2200 रु क्विंटल रहे। सरसों के भाव 50 रुपए गिरकर 6650 रु क्विंटल रहे। सीकर मंडी में अब सरसों की आवक ज्यादा है।

जोधपुर मंडी में जिंसों का भाव
जोधपुर मंडी में बुधवार को ग्वार लूज के भाव 200 रुपए तक गिरे। भाव 5500 रु क्विंटल रहे। चना में भी 100 रुपए की गिरावट रहीए भाव 4500 रु क्विंटल पर आ गए।

कोटा मंडी में जिंसों का भाव
कोटा मंडी में बुधवार को गेहूं में 25 रुपए की मामूली गिरावट रही। भाव 2100 रु क्विंटल रहा। सोयाबीन में 100 रुपए की गिरावट के बाद भाव 7400 रु क्विंटल रहे। सरसों में यहां 150 रुपए तक की गिरावट रही। 6700 रु क्विंटल के भाव बिकी। मेथी भी 200 रुपए टूटकर 5200 रु क्विंटल बिकी। चना 50 रुपए उछलकर 4600 रु क्विंटल बिका। धनिया 200 रुपए गिरकर 9000 रु क्विंटल बिका।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26