
ईसीबी के कार्मिकों ने फूंका तकनीकी शिक्षा मंत्री का पुतला,देखे विडियो





खुलासा न्यूज,बीकानेर। अभियांत्रिकी महाविद्यालय बीकानेर के कर्मचारियों ने अपनी वेतन संबंधित मांगों के चलते अनिश्चितकालीन धरना चौथे दिन भी जारी रखा!धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग का पुतला फूंका एवं सरकार विरोधी एवं कर्मचारी एकता जिंदाबाद के नारों के साथ महाविद्यालय परिसर गूंज उठा।
रेक्टा अध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली ने बताया अभियंत्रिकी महाविद्यालय कार्मिकों को सात महीनों से लंबित वेतन के मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के चौथे दिन सभी शैक्षणिक और अशैक्षणिक क ार्मिकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। रेक्टा प्रवक्ता महेंद्र व्यास ने बताया की जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा, इसी क्रम में आज से सम्पूर्ण कक्षाओं का बहिष्कार किया गया है एवं शुक्रवार को सरकार के खिलाफ सद्बबुुद्धि यज्ञ का आयोजन महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर आहूतियों के साथ किया जाएगा। जिसमें सरकार एवं सरकार के मंत्रियों अधिकारियों को सद्बुद्धि देने के लिए भगवान से प्रार्थना की जाएगी। प्रदर्शन को विभिन्न शिक्षकों कर्मचारियों के द्वारा संबोधित किया गया जिसमें मुख्य रुप से श्री सुभाष सोनगरा ने बताया कि शिक्षकों ने इतनी दुर्गति के बावजूद भी क ोरोना काल में पिछले सात महीनों से सभी शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्य यथावत जारी रखे हुए थे और उन्हें उम्मीद थी की संवेदनशील सरकार मदद जरूर करेगी लेकिन उनके सब्र का बाँध टूटा और वे सभी आंदोलन पर उतर आये हैं और सरकार को जगाने की कोशिश कर रहे है। इसी क्रम में आने वाले दिनों में मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया जायेगा। प्रदर्शन के दौरान संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से डॉ विकास शर्मा,राजेंद्र सिंह शेखावत,राहुल राज चौधरी,मनोज कुड़ी,ऋतुराज सोनी,डॉ प्रवीण पुरोहित,डॉ विनोद चौधरी,चंद्रशेखर राजोरिया, डॉ देवेंद्र गहलोत,डॉ मनोज सिंह शेखावत,ओम प्रकाश, उदय व्यास आदि थे।


