ईसीबी:आखिर कैसे हो जीविकोपार्जन,वेतन की गुहार,नहीं सुन रही सरकार

ईसीबी:आखिर कैसे हो जीविकोपार्जन,वेतन की गुहार,नहीं सुन रही सरकार

बीकानेर। केन्द्र व राज्य सरकारें हर वर्ग के आर्थिक संकट को मिटाने के लिये राहत दे रहा है। लेकिन हमारी पीड़ा को नहीं सुन रहा है। आखिर हम अपना जीविकापार्जन कैसे करें। लगातार गुहार के बाद भी सरकार हमारी बात नहीं सुन रही है। यह कहना है अभियांत्रिकी महाविद्यालय के शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ का। जो अपने चार माह के वेतन के लिये तरस रहे है। जानकारी मिली है कि ईसीबी में लगे इन कार्मिकों ने स्थानीय नेताओं से लेकर प्रदेश सरकार के मुखिया तक अपनी बात पहुंचा दी। फिर उनके इस संकट का कोई हल नहीं निकल रहा है। हालात ये है कि अशैक्षणिक स्टाफ को तो अब घर चलाना भी दुभर हो रहा है। ईसीबी अशैक्षणिक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष संतोष पुरोहित का कहना है कि लोकडाउन के कॉलेज में नियमित स्टाफ व संविदाकर्मियों की आर्थिक स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। एकबारगी सरकार से गुहार लगाने पर महज मार्च का वेतन देकर थोड़ी राहत जरूर दी गई। किन्तु आज भी जनवरी,फरवरी,अप्रेल व मई का वेतन ईसीबी के किसी भी कार्मिक को नहीं मिला है। जिससे करीब 400 से ज्यादा क ार्मिकों के सामने आर्थिक संकट के हालात पैदा हो गया है। पता चला है कि इन कार्मिकों के आठ करोड़ रूपये का वेतन अटका पड़ा है। पुरोहित ने कहा कि जब सरकार सभी वर्गों को राहत दी जा रही है तो सरकारों को ईसीबी के बारे में भी सोचना चाहिए। सरकार जल्द ही कार्मिकों का वेतन दे तो उनकी आर्थिक स्थिति सुधरे और कार्मिकों का जीविकोपार्जन सुधर सके।
वर्जन
एक माह पहले ही वेतन को लेकर सरकार को पत्र लिख चुके है। करीब चार माह का वेतन बकाया पड़ा है। वेतन नहीं मिलने के चलते कार्मिकों के सामने परेशानी जरूर आ रही है।
जे पी भांभू,प्राचार्य ईसीबी

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 101500 रेट , 22 कैरट 106500 चांदी 129500 |