
भूकंप से म्यांमार में मची तबाही, इतने लोगों की हुई मौत




भूकंप से म्यांमार में मची तबाही, इतने लोगों की हुई मौत
नेपीदा। म्यांमार में शुक्रवार सुबह 11:50 बजे 7.7 तीव्रता का भूकंप आया। इसका असर भारत, थाईलैंड बांग्लादेश और चीन समेत 5 पांच देशों में रहा है।
म्यांमार आपदा में कितना नुकसान हुआ है, इसकी जानकारी अब तक नहीं आ पाई है। हालांकि बैंकॉक में अंडर कंस्ट्रक्शन इमारत गिरने से 43 लोग दबे हैं, जबकि 3 लोगों की मौत हुई है।
इन 5 देशों के अलग-अलग इलाकों में सैकड़ों लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। भारी तबाही के चलते थाईलैंड की प्रधानमंत्री पाइतोंग्तार्न शिनवात्रा ने इमरजेंसी घोषित कर दी है।




