भूकंप ने मचाई तबाही, अफगानिस्तान में 250 लोगों की मौत और 500 से ज़्यादा घायल

भूकंप ने मचाई तबाही, अफगानिस्तान में 250 लोगों की मौत और 500 से ज़्यादा घायल

भूकंप ने मचाई तबाही, अफगानिस्तान में 250 लोगों की मौत और 500 से ज़्यादा घायल

खुलासा न्यूज़। अफगानिस्तान (Afghanistan) में आधी रात बाद आए भूकंप (Earthquake) ने तबाही मचा दी है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। यह भूकंप नांगरहार (Nangarhar) प्रांत की राजधानी जलालाबाद (Jalalabad) जिले में आया और इसकी गहराई 8 किलोमीटर थी। कम गहराई होने की वजह से ही भूकंप के असर ज़्यादा रहा। भारतीय समयानुसार यह भूकंप 1 सितंबर को आधी रात के बाद 12 बजकर 47 मिनट पर आया और उस समय अफगानिस्तान में देर रात 11 बजकर 47 मिनट समय था और लोग सो रहे थे। अचानक आए इस भूकंप से हाहाकार मच गया।

अफगानिस्तान के जलालाबाद जिले में आया भूकंप आसपास के कई इलाकों में महसूस किया गया। इस भूकंप की वजह से अब तक करीब 250 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोगों ने तो नींद में ही अपनी जान गंवा दी। तालिबान अधिकारियों के अनुसार मरने वालों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।

जलालाबाद में आए इस भूकंप की वजह से 500 से ज़्यादा लोग घायल हो गए हैं। कई घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। इनमें से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। भूकंप का असर जलालाबाद के कई गांवों पर पड़ा। इससे कई घर तबाह हो गए। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है, लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने की वजह से इसमें परेशानी भी आ रही है।

6.0 तीव्रता के भूकंप के बाद जलालाबाद और आसपास के कुछ इलाकों में सुबह तक 5 आफ्टरशॉक्स आ चुके हैं। भूकंप से प्रभावित हुए क्षेत्रों में अभी और आफ्टरशॉक्स आने की संभावना बनी हुई है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |