Gold Silver

अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच में शिक्षक दिवस पर लूणकरणसर तहसील के विनोद शर्मा को शिक्षक श्री अवार्ड

खुलासा न्यूज़ लोकेश बोहरा।अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच में शिक्षक दिवस पर लूणकरणसर तहसील के मल्कीसर बड़ा निवासी विनोद शर्मा को शिक्षक श्री अवार्ड। नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच शांति एवं अहिंसा विभाग द्वारा सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन पूर्व राष्ट्रपति भारत सरकार के जन्मदिवस 5 सितंबर 2023 शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली में आयोजित भारत -नेपाल सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन, राष्ट्रीय शिक्षक सम्मेलन में विनोद शर्मा प्राध्यापक राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केरिया मंडल, भीलवाड़ा राजस्थान का शिक्षक श्री अवार्ड से सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि महामहिम प्रथम उपराष्ट्रपति नेपाल न्यायमूर्ति परमानंद झा पूर्व न्यायाधीश नेपाल सर्वोच्च न्यायालय समारोह के अध्यक्ष कीरत सिंह दावत पुर मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार शामिल थे।विनोद शर्मा ( प्राध्यापक हिंदी) पुत्र श्री सीताराम शर्मा मलकीसर बङा का आज शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए भारत – नेपाल अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच नई दिल्ली के माध्यम से ‘शिक्षक श्री अवार्ड ‘से सम्मानित किया गया।

 

Join Whatsapp 26