
दुसाद है कांग्रेसी!, पूर्व मंत्री भाटी ने कहा जो हुआ सच, आलाकमान तक पहुंचा मामला




खुलासा न्यूज़, बीकानेर। आपको अच्छी तरह से याद होगा कि जब सहीराम दूसाद को ग्रामीण भाजपा जिलाध्यक्ष बनाया गया, तब मगरे के शेर देवीसिंह भाटी ने कहा था कि ये कांग्रेसी हैं, तब किसी ने नहीं सुनी। इस बार सारे के सारे उनकी शिकायतें लेकर पहुंच गए। रामेश्वर डूडी को जेड श्रेणी की सुरक्षा की मांग पर लगे पूर्व जिलाध्यक्ष सहीराम दुसाद की फोटो-वीडियो जयपुर आलाकमान के पास पहुंच गये है। अब देखने वाला विषय यह है कि आलाकमान सहीराम दुसाद पर क्या निर्णय करती है ? वहीं भाजपा नेता एवं देवीसिंह भाटी कैम्प के विश्वासपात्र डूंगर सिंह तेहनदेसर ने बयान जारी करते हुवे कहा कि सहीराम दुसाद, नोखा प्रधान कन्हैया लाल जाट, मोहन सुराणा, गुमान सिंह राजपुरोहित सहित रामेश्वर लाल डूडी को जेड श्रेणी की सुरक्षा आंदोलन में खुलेआम हिस्सा लिया। उक्त समस्त नेता रामेश्वर डूडी एवं सांसद अर्जुनराम मेघवाल के कॉमन लोग है। राजनीतिक रूप से रामेश्वर डूडी एवं अर्जुनराम मेघवाल एक टीम है जिन्होंने मिश्रित रूप से जिले में कोलायत, नोखा, खाजूवाला, श्री डूंगरगढ़ एवं बीकानेर पूर्व में भाजपा के खिलाफ मतदान करवाने का काम किया है। भाजपा मानसिकता के विरूद्ध काम करने वाले अर्जुनराम मेघवाल, सहीराम दुसाद, मोहन सुराणा, कन्हैया लाल जाट एवं गुमान सिंह राजपुरोहित पर कार्यवाही करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री चन्द्र शेखर एवं देहात जिलाध्यक्ष बिहारी लाल बिश्नोई से मुलाकात करेंगे।




