Gold Silver

दुर्गा सिंह बने जिला बास्केटबॉल संघ के निर्विरोध अध्यक्ष

खुलासा न्यूज, बीकानेर। रेलवे क्लब बीकानेर में जिला बास्केट बॉल संघ के चुनाव सम्पन्न हुए। चुनाव में दुर्गा सिंह शेखावत अध्यक्ष पद पर वहीं सुनील चौधरी वरिष्ठ उपाध्यक्ष, फुसाराम भादु व नरेन्द्र सिंह भाटी उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह राजवी, सचिव राजेन्द्र सिंह शेखावत व संयुक्त सचिव सम्पत राठौड़ निर्वाचित हुए तथा अमित मान, निर्मल राजपुरोहित व चन्दन सिंह कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित हुए, सभी का निर्वाचन निर्विरोध हुआ। चुनाव अधिकारी राजेन्द्र भटनागर के निर्देशन में चुनाव सम्पन्न हुए, चुनाव में राजस्थान बास्केट बॉल संघ के पर्यवेक्षक प्रभु सिंह बिका व ज़िला ओलम्पिक संघ के पर्यवेक्षक के तौर पर मंगल चन्द रंगा भी शामिल हुए, वर्ष 2022-2026 की कार्यकारिणी के चुनाव पश्चात् सर्वप्रथम भारत रत्न स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर जी के देवलोकगमन पर दो मिनट का मौन रख श्रधांजलि दी गई इसके पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष दुर्गा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया व कहा की खेल के विकास व खिलाडयि़ों के प्रोत्साहन हेतु संघ हर सम्भव प्रयत्न करेगा।

Join Whatsapp 26