राजनीतिक दबाब के चलते कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने कर रही है गिरफ्तार - Khulasa Online राजनीतिक दबाब के चलते कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने कर रही है गिरफ्तार - Khulasa Online

राजनीतिक दबाब के चलते कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पर जानलेवा हमला करने वालों को पुलिस ने कर रही है गिरफ्तार

बीकानेर। कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष मेघ सिंह हिमटसर पर डेढ़ माह पूर्व 7 अक्टूबर को हुए जानलेवा हमले की एफ़ आई आर नंबर 403/21 पुलिस थाना नोखा के मुख्य आरोपियों व षड्यंत्रकारियों को पुलिस द्वारा राजनीतिक दबाव व संरक्षण के कारण गिरफ्तार नहीं करने के विरुद्ध अनिश्चितकालीन धरना व आमरण अनशन पुलिस थाना नोखा के सामने शुरू हुआ। आज से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मेघ सिंह के भाई हिमटसर के पूर्व सरपंच श्याम सिंह व मेघ सिंह के पुत्र विक्रम सिंह ने आमरण अनशन शुरू किया जो सभी आरोपियों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्व सरपंच सवाई सिंह चरकड़ा ने कहा कि अगर इस कांग्रेस सरकार में उसके ब्लॉक अध्यक्ष को ही न्याय नहीं मिल पा रहा तो आमजन इस सरकार में न्याय की उम्मीद कैसे रखेगा। नोखावाशियों में इस घटना को लेकर बहुत आक्रोश है लेकिन पुलिस फिर भी इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो यह आंदोलन जन आंदोलन बन कर गांव गाँव तक जायेगा। इस अवसर पर राम सिंह चरकड़ा ने कहा कि नोखा में पिछले दो सालों में लगातार हत्यायें व हत्या के प्रयास सहित अन्य अपराध बढ़ रहे हैं नोखा जैसे शांत क्षेत्र में राजनीतिक संरक्षण से 4-5 हत्यायें हो चुकी है और अब मेघ सिंह हिमटसर पर जानलेवा हमला हम सबको सोचने पर मजबूर करती है कि आने वाला समय नोखा क्षेत्र के आम लोगों के लिये कितना कठिन होने वाला है। अब भी अगर हम सबने संगठित होकर अपराधियों व उनके राजनीतिक संरक्षकों के खिलाफ संघर्ष नहीं किया तो नोखा में कोई सुरक्षित नहीं रहेगा। धरने को संबोधित करते हुए देवकिशन पारीक काकड़ा ने कहा कि अपराधियों को पुलिस व नेताओं का संरक्षण प्राप्त हैं इसलिए आज डेढ़ माह बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं जब तक न्याय नहीं मिलेगा हम धरना जारी रखेंगे। प्रताप सिंह पिम्पासर ने कहा कि नोखा पुलिस अपराधियों के साथ सांठ गांठ कर उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं करती जिससे उनके हौसले बुलंद हो रहे हैं ओर हमें लगातार सिर्फ आश्वासन दिए जा रहे हैं। रायसर सरपंच शायर सिंह ने कहा कि इस बार हमें लंबे संघर्ष के लिये तैयार रहना होगा तभी न्याय मिल पायेगा। सिंजगुरु सरपंच अजित सिंह ने कहा कि नोखा में समाज के लोगों को लगातार टारगेट करके हत्यायें व हमले किये जा रहे हैं अब सर्व समाज को साथ लेकर बड़े आंदोलन की जरूरत है। मोरखाना के पूर्व सरपंच शेर सिंह भाटी ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि नोखा में लगातार बढ़ रहे अपराध पुलिस की नाकामी का नतीजा है अब यह बर्दाश्त से बाहर हो गया है इसलिए इस बार हमें मजबूती से लड़ाई लडऩी होगी। रिछपाल सिंह बगसेऊ ने कहा कि इस हमले से सर्व समाज में आक्रोश व्याप्त है पुलिस को जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिये। इस अवसर पर गुंदूसर सरपंच पवन नाई, दुर्गेश गर्ग, हनुमान सिंह अँणखिसर, आसू सिंह चरकड़ा, महेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच श्याम सिंह हिमटसर, ठाकुर देवी सिंह गुंदूसर, भवानी सिंह, मंजीत सिंह व दर्जनों महिलाओं सहित सर्व समाज के सेंकडों लोग धरने पर बैठे। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक नेम सिंह चौहान व थानाधिकारी ईश्वर चंद जांगिड़ ने प्रतिनिधि मंडल से वार्ता की लेकिन सभी धरनार्थियों ने पुलिस के आश्वासन पर भरोषा ना करते हुए पहले हमले के मुख्य आरोपी पृथ्वीराज विश्नोई जो पुलिस कर्मी है व उनके भाई सरपंच पति रिछपाल विश्नोई, ओमप्रकाश विश्नोई की गिरफ्तारी की माँग रखते हुए कहा कि जब तक इनकी गिरफ्तारी व उक्त पुलिसकर्मी की बर्खास्तगी तक धरना व अनशन जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26