Gold Silver

आपसी रंजिश के चलते युवक ने अपने ही चाची चाची की हत्या

भीलवाड़ा। जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र में आने वाले कीरो के झोपड़े में आपसी रंजिश के चलते शुक्रवार तड़के भतीजे ने अपने चाचा-चाची की तलवार से निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी भाई खुद ही हमीरगढ़ थाने गया और पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। घटना सुबह 5 बजे की बताई जा रही है। सुबह नारू कीर (65) व उसकी पत्नी कंकू कीर (60) अपने ही घर में मवेशियों का दूध निकाल रहे थे। इस दौरान आरोपी भतीजा देवीलाल (40) उनके घर तलवार लेकर पहुंचा और दोनों की हत्या कर दी। इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव हमीरगढ़ पीएचसी में रखवाए गए है। आरोपी से हुई प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि देवीलाल मानसिक रूप से बीमार था। वह पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करता रहता था। चाचा-चाची को लेकर भी यहीं सोचता की वह उसके दुश्मन है।
1 महीने पहले पत्नी और बच्चे छोड़ गए
पुलिस ने बताया कि आरोपी देवीलाल मानसिक रूप से बीमार बताया जा रहा है। वह हर बात पर संदेह करता था। उसकी इसी बीमारी के चलते उसकी पत्नी 1 महीने पहले बच्चों के साथ पीहर चली गई थी। इतना ही नहीं वह इन लोगों से मारपीट भी करता था। इस पर जब चाचा-चाची टोकते तो उसे वह भी पंसद नहीं था। सामने आया कि देवीलाल को ऐसा लगता था कि चाचा-चाची उसकी जमीन हड़पना चाहते हैं। जिसके बाद उसने दोनों की हत्या कर दी।
एक ही गांव में रहते थे
अभी तक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के कीरों की ढाणी में नारू कीर व उसकी पत्नी कंकू कीर और उनका भतीजा देवीलाल एक ही गांव में रहते थे। इस घटना के बाद मौके पर सदर सीओ रामचंद्र चौधरी व हमीरगढ़ थाना प्रभारी प्रकाशचंद्र भाटी सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा है और मौके पर जानकारी जुटाई जा रही है।

Join Whatsapp 26