
उत्तर रेलवे पर भारी वर्षा के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी





उत्तर रेलवे पर भारी वर्षा के कारण रेलसेवाएं मार्ग परिवर्तित रहेगी
बीकानेर। उत्तर रेलवे के दिल्ली यमुना ब्रिज पर जल भराव के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उपरोक्त के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेगी:-
मार्ग परिवर्तित रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से) गाड़ी संख्या 19269, पोरबंदर -मुजफ्फरपुर रेलसेवा जो दिनांक 04.09.25 को पोरबंदर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग वाया दिल्ली सराय -नई दिल्ली -साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर -काठगोदाम रेल सेवा जो दिनांक 05.09.25 को जैसलमेर से संचालित हुई है वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली सराय- नई दिल्ली- साहिबाबाद होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 14118, भिवानी-प्रयागराज रेल सेवा जो दिनांक 05.09.25 को भिवानी से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- दिल्ली सफदरजंग- हजरत निजामुद्दीन-शकूरबस्ती होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19032, योग नगरी ऋषिकेश -साबरमती रेल सेवा जो दिनांक 05.09.35 को योग नगरी ऋषिकेश से संचालित हुई है परिवर्तित मार्ग साहिबाबाद- नई दिल्ली -दिल्ली होकर संचालित होगी।
गाड़ी संख्या 19610, योग नगरी ऋषिकेश- उदयपुर सिटी रेल सेवा जो दिनांक 05.09.25 को योग नगरी ऋषिकेश से संचालित होगी वह परिवर्तित मार्ग दिल्ली शाहदरा ब्लॉक केबिन -नई दिल्ली- दिल्ली सराय-होकर संचालित होगी।
रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)
गाड़ी संख्या 12413, अजमेर- जम्मू तवी रेल सेवा दिनांक 06.09.25 के स्थान पर दिनांक 07.09.25 से रिस्टोर रहेगी । अर्थात यह रेल सेवा दिनांक 06.09.25 को रद्द रहेगी।
गाड़ी संख्या 12414, जम्मू तवी -अजमेर रेल सेवा दिनांक 07.09.25 के स्थान पर दिनांक 08.09.25 से रिस्टोर रहेगी ।अर्थात यह रेल सेवा दिनांक 07.09.25 को रद्द रहेगी।


