बेटिया से अनबन के चलते एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर कर लिया सुसाइड

बेटिया से अनबन के चलते एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर कर लिया सुसाइड

नागौर। नागौर में एक 48 साल के एक व्यक्ति ने फंदा लगा सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि मृतक की बेटियों से अनबन थी और इसी वजह से वह डिप्रेशन में रहने लगा।घटना जिले के जायल गांव की है। मामला बुधवार सुबह 7 बजे का है। जायल के तरनाऊ रोड स्थित गैस एजेंसी के सामने मृतक राजेंद्र ने फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक के बेटे ने 4 महीने पहले ही सुसाइड किया था।
पत्नी और बेटे की मौत के बाद अकेला हो गया था
जायल पुलिस के अनुसार मृतक राजेंद्र 25 सालों से बेंगलुरु में ही रह रहा था। मृतक राजेंद्र की पत्नी कंवराई पिछले कई सालों से बीमार चल रही थी और उसे कैंसर था।
तीन साल पहले उसकी बीमारी से मौत हो गई थी। इधर, मां की मौत के बाद बेटियों ने भी बोलना बंद कर दिया। राजेंद्र अपने बेटे नवीन को गांव में छोडक़र दोबारा बेंगलुरु चला गया। सात दिन पहले ही राजेंद्र जायल आए थे। रिश्तेदारों ने बताया कि राजेंद्र के यहां आने के बाद भी बेटियां मिलने नहीं आई। वह परेशान रहने लगा। और, इसी वजह से डिप्रेशन के चलते उसने सुसाइड कर लिया।
परिवार में अनबन, इसी वजह से बेटे को भी देनी पड़ी जान
बताया जा रहा है कि राजेंद्र की बेटियों के साथ नहीं बनती थी। मां के गुजर जाने के बाद वह एक बार भी ससुराल नहीं आई। इधर, वह अपने बेटे को छोड़ बेंगलुरु चले गए।
नवीन 12वीं साइंस का स्टूडेंट था। मां की मौत के बाद पिता भी जब छोडक़र चले गए तो वह भी उदास रहने लगा। परिवार की अनबन से वह भी परेशान हो गया था। जनवरी में उसका 12वीं साइंस का प्रैक्टिकल था, उसी दौरान उसने भी फंदा लगाकर जान दे दी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |