Gold Silver

पैदल जा रहे युवक से बरामद की नशीली गोलियां

श्रीगंगानगर। जिले के लालगढ़ जाटान थाना क्षेत्र के केराचक मोड़ के पास बुधवार शाम पैदल जा रहे एक व्यक्ति के पास नशे की दो सौ गोलियां बरामद हुई। पुलिस को मुखबिर के जरिए इस इलाके में नशे की गोलियां लाए जाने की जानकारी मिली थी। इस पर गश्त के दौरान पुलिस केराचक मोड़ के पास पहुंची। वहां एक आदमी पैदल आता नजर आया। उसके पास एक थैली थी। रोकने पर वह घबराया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसी समय उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उससे नशे की गोलियों के मुख्य सप्लायर के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
नशा बेचने वालों के बारे में ली जा रही जानकारी
लालगढ़ जाटान थाना पुलिस के कर्मचारी बुधवार को गश्त पर थे। इसी दौरान केरा चक मोड़ पर युवक चांदसिंह पुत्र भानसिंह आता नजर आया। पुलिस की जीप को देख उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने रोका तो वह घबरा गया। इस पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास थैली में दो सौ नशे की गोलियां बरामद हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह केराचक का ही रहने वाला है। पुलिस उसे थाने ले गई। वहां उससे जांच अधिकारी रघुवीरसिंह ने पूछताछ शुरू की है। उसके नशा लाने के मुख्य सप्लायर तथा इलाके में उसकी सप्लाई के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

Join Whatsapp 26