प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, हनुमानगढ़ सबसे ठंडा; बीकानेर में तापमान में हुई गिरावट - Khulasa Online प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, हनुमानगढ़ सबसे ठंडा; बीकानेर में तापमान में हुई गिरावट - Khulasa Online

प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी, हनुमानगढ़ सबसे ठंडा; बीकानेर में तापमान में हुई गिरावट

खुलासा न्यूज, बीकानेर।  राजस्थान में मौसम में बदलाव और सर्द हवाओं ने एक बार फिर सुबह-शाम ठंडक बढ़ा दी है। पिछले दिनों प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई थी। उसके बाद से ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे चूरू, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर समेत तमाम उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के जिलों में तापमान 3 डिग्री तक गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे आ गया। हनुमानगढ़ में बीती रात न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। प्रदेश में यह सबसे ठंडा रहा।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक अजमेर, अलवर, चूरू, जैसलमेर, जोधपुर, पिलानी समेत कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। जयपुर में आज सुबह से सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे ठंडक बढ़ गई। दिन में तेज धूप के बावजूद गर्मी के तेवर नरम ही हैं। बीकानेर  में रात के साथ ही दिन के तापमान में भी गिरावट हुई है। यहां कल अधिकतम तापमान 22.8 और गंगानगर में अधिकतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26