Gold Silver

महिलाओ के उत्थान के लिए डॉ. कच्छावा ने किया फाउडेशन की स्थापना

बीकानेर। मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर महिलाओं की नवनिर्मित सामाजिक संस्था अनामिका महिला अस्तित्व जागृति फाउंडेशन (रजि.)की बीकानेर जिला कार्यकारिणी का शुभारंभ संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मंजु गुप्ता कच्छावा के निवास स्थान पर स्थित सोनोग्राफी सेंटर के परिसर में सम्पन्न हुआ. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध पर्वतारोही व महिला नेत्री डॉ. सुषमा बिस्सा, विशिष्ट अतिथिद्वय सुश्री शशि चुघ व डॉ. बसंती हर्ष उपस्थित रहीं. बीकानेर पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण व सेंट्रल विभागों की कार्यकारिणी में सुश्री कविता आर्या, सुश्री मल्लिका सप्रा, सुश्री राधा खत्री, सुश्री शशि किरण बिठू व सुश्री सुरभि अग्रवाल कार्याध्यक्ष पद पर नियुक्त की गईं. सुश्री मोना सक्सेना, सुश्री नीतू जोशी, सुश्री नीतू पाण्डेय, सुश्री प्रिया पवार व सुश्री सपना बेरवाल उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त हुईं. सुश्री अनु सुथार, सुश्री कविता शर्मा, सुश्री डा.पूजा अग्रवाल, सुश्री ललिता कालरा व सुश्री शिल्पा कोचर कोषाध्यक्ष पद पर नियुक्त की गईं. सुश्री अर्चना सक्सेना, सुश्री चाँदनी मेहता, सुश्री संगम रोहिल्ला, सुश्री सीमा खुथूरिया व सुश्री सोनिका विजय सचिव पद पर नियुक्त हुईं. डॉ. दुर्गा चौधरी, सुश्री ईशा गुप्ता, सुश्री मनीषा डागा, सुश्री नीलम बंसल व सुश्री संयोगिता शर्मा उपसचिव नियुक्त हुईं. सुश्री अलका भोजक, सुश्री अंकुर गुप्ता, सुश्री भारती कछावा, सुश्री बिन्दु शर्मा, सुश्री ज्योति झांब, सुश्री नेहा केशवानी, सुश्री निकेता गुप्ता, सुश्री पूर्णिमा पाण्डेय, सुश्री राखी शर्मा, सुश्री राशि बिहानी, सुश्री रेनू कच्छावा, सुश्री रीता तनेजा, सुश्री ऋतु राजवंशी, सुश्री उषा सिंघल सदस्य नियुक्त की गईं. संस्थापक अध्यक्ष डॉ. मंजु गुप्ता कछावा ने बताया कि संस्था महिलाओं के मौलिक संवैधानिक समान मानवीय व समान नागरिक अधिकारों के प्रति जनजागृति हेतु कार्य करेगी.

Join Whatsapp 26