
डॉ.आचार्य बने बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के लिए भाजपा पालक





बीकानेर। राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सी.पी जोशी के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर प्रदेश के समस्त लोकसभा क्षेत्रों के लिए पार्टी की ओर से लोकसभा पालकों की नियुक्ति की गई है।
इसी क्रम में बीकानेर लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य को लोकसभा पालक नियुक्त किया गया है।
लोकसभा पालक के रूप में वरिष्ठ नेता डॉ.आचार्य प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं केंद्रीय मंत्री और सांसद श्री अर्जुनराम मेघवाल से चर्चा कर लोकसभा चुनाव हेतु विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों के संचालन और व्यूह रचना तैयार कर पार्टी प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने हेतु कार्य करेंगे।



✕
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |