Gold Silver

दहेज लोभियों ने लक्ष्मी रूपी बहूओं के साथ मारपीट कर घर से बेघर किया, अश्लील व्यवहार करने का भी आरोप

खुलासा न्यूज, बीकानेर। दहेज लोभियों द्वारा लक्ष्मी रूपी बहूओं के साथ मारपीट कर उन्हें घर से बेघर कर देने के दो मामले सामने आए है। इस सम्बंध में बीकानेर के महिला पुलिस थाने में दो अलग-अलग मामले दर्ज हुए है। दोनों मामलों में महिलाओं ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाये है। पहले मामले में परिवादिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ दहेज की मांग को लेकर मारपीट की तथा उसके साथ अभद्रता की और अश्लील व्यवहार किया। परिवादिया ने आरोप लगाते हुए बताया कि जब उसने स्त्रीधन मांगा तो आरेापियों ने उसे देने से मना कर दिया। वहीं दूसरे और मामले में परिवादिया ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि आरोपियों ने दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट की। इस दोरान ससुर,सास ने अश्लील व्यवहार करते हुए उसकी लज्जा भंग की। परिवादिया ने बताया कि आरोपियों ने और दहेज की मांग को लेकर उसे घर से निकाल दिया। पीडि़ता ने बताया किा आरोपियों ने उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Join Whatsapp 26