Gold Silver

कुछ खास होगा डोटसरा का बीकानेर दौरा,राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर रहेगी जोर अजमाईश

खुलासा न्यूज,बीकानेर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा दो दिवसीय बीकानेर दौरा बहुत कुछ खास रहने वाला है। जिसकी चहल पहल जिले में प्रवेश के साथ हो चुकी है। इस दौरे में न केवल जिलाध्यक्ष,न्यास अध्यक्ष,प्रतिपक्ष नेता सहित अनेक राजनीतिक नियुक्तियों को लेकर नेता व कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगे। वहीं अपने शक्ति प्रदर्शन के जरिये प्रदेश के नेताओं को अपना संदेश भी प्रदेशाध्यक्ष के माध्यम से पहुंचाने का प्रयास करेंगे। पहले से ही गुटबाजी में बंटी कांग्रेस का एक नया गुट विधानसभा चुनाव बाद बन गया और यह भी लंबे समय से प्रदेश नेतृत्व से नजदीकियां बनाएं हुए है। ऐसे में प्रदेश नेतृत्व के लिये बीकानेर में राजनीतिक नियुक्तियां चुनौती बनी हुई है।
शहर अध्यक्ष के ये है दावेदार
बीकानेर शहर व देहात अध्यक्ष के लिये कई चेहरे सामने है। शहर अध्यक्ष पद पर प्रमुख दावेदारों में अनिल कल्ला,राजकुमार किराडू,रवि पुरोहित,अरविन्द मिढ्ढा,अरूण व्यास प्रमुख दावेदार माने जा रहे है। राजीव यूथ कल्ब के अध्यक्ष अनिल कल्ला के रूप में अप्रत्यक्ष व प्रत्यक्ष रूप से राजनीति में सक्रिय अनिल केबिनेट मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला के भतीजे हैं। वहीं युवा व्यवसायी शहर कांग्रेस सचिव रवि पुरोहित ने भी इस पद पर अपना दावा जताया है। रवि को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत का नजदीकी माना जा रहा है। पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव राजकुमार किराडू भी अध्यक्ष पद के लिये दावेदार के रूप में देखे जा रहे है। इन दिनों वे भी कल्ला के नजदीकी है। साथ ही राहुल गांधी की टीम के हिस्से भी है। पूर्व मेयर और कांग्रेस के दिवंगत नेता भवानीशंकर शर्मा के खास रहे अरविन्द मिढ्‌ढा का नाम भी लिया जा रहा है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव अरूण व्यास भी इस पद के लिये दावेदारों में माने जा रहे है। इन्होंने भी कोरोना काल में अनेक कार्य कर प्रदेश को एक संदेश दे चुके है। पूर्व सभापति चतुर्भुज व्यास के भतीजे अरूण को कल्ला कैंप के साथ साथ युवा विधायकों का समर्थन माना जा रहा है।
देहात अध्यक्ष के लिए भी दावेदारी
बीकानेर देहता अध्यक्ष के लिए कांग्रेस के सभी बड़े नेताओं के प्रतिनिधियों के नाम चर्चा में है। वहीं कुछ पूर्व विधायक स्वयं देहात अध्यक्ष बनने की कतार में है। सबसे बड़ा नाम श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का है। इसके अलावा रामेश्वर डूडी गुट से बिशनाराम सियाग का नाम सबसे आगे है। पूर्व छात्र नेता शिवलाल गोदारा का नाम भी आगे चल रहा है। शिवलाल का नाम उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भ ंवर सिंह भाटी कैंप की ओर से बढ़ाया जा रहा है।
यूआईटी चैयरमेन के लिए ज्यादा मशक्कत
शहर अध्यक्ष से भी ज्यादा मशक्कत नगर विकास न्यास के अध्यक्ष पद को लेकर हो रही है। जहां कांग्रेस जातिय समीकरण बैठाना मुश्किल हो रहा है। इस पद पर अल्पसंख्यक समाज की ओर से पूर्व अध्यक्ष मकसूद अहमद,इकबाल समेजा व साजिद सुलेमानी की दावेदारी है। तो पुष्करणा समाज की ओर से नंद कुमार आचार्य,ओबीसी वर्ग की ओर से गोपाल गहलोत व यशपाल गहलोत के नाम सामने आ रहे है। वहीं वैश्य समाज की ओर रमेश अग्रवाल,सुशील थिरानी का भी नाम आ रहा है।

नेता प्रतिपक्ष की भी दौड़
उधर नगर निगम में 12 मनोनित पार्षदों के बाद अब नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी जोर अजमाईश शुरू हो गई है। इस पद के लिये महिला पार्षद में सशक्त दावेदार चेतना चौधरी है तो शिवशंकर बिस्सा भी प्रबल दावेदार प्रमुख है। इसके अलावा मनोज विश्नोई व रमजान कच्छावा भी इसको लेकर अपना दावा पेश कर सकते है।

Join Whatsapp 26