डोटासरा अकेले घूम रहे हैं, ऐसा प्रदेशाध्यक्ष बनने का भी क्या मतलब

डोटासरा अकेले घूम रहे हैं, ऐसा प्रदेशाध्यक्ष बनने का भी क्या मतलब

पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नारायण सिंह के बेटे और दांतारामगढ़ से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र सिंह ने सचिन पायलट से मुलाकात की। पायलट से मुलाकात करने के बाद वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में जिला और ब्लॉक स्तर पर 11 महीने से भंग पड़े संगठन में नियुक्तियां नहीं होने पर तल्ख अंदाज में हमला बोला है। वीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस संगठन नहीं बनने पर प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा है।

वीरेंद्र सिंह ने भास्कर से कहा- सरकार संगठन से बनती है और हम सरकार बनाने के बावजूद संगठन नहीं बना पा रहे। सचिन पायलट ने प्रदेशाध्यक्ष रहते हुए मेहनत की तब कांग्रेस की सरकार बनी है। पूरा साल निकाल दिया, संगठन का अता पता नहीं है। यह इ​तिहास में पहला मौका है जब किसी प्रदेश में कांग्रेस का संगठन साल भर से भी ज्यादा समय से नहीं बना हो। जिसे बनाना हो उसे बनाइए लेकिन जिला-ब्लॉक खाली पड़े हैं वहां नियुक्ति तो कीजिए। हम कौनसी यह मांग कर रहे हैं कि हमारे ही लोगों को बनाइए। अगर आपको सचिन पायलट के लोगों के नहीं बनाना है तो मत बनाइए, अपने लोगों को ब्लॉक और जिलाध्यक्ष बना दीजिए, जो पायलट के खिलाफ हैं उन्हें बना दीजिए।

डोटासरा 39 नेताओं को लेकर बैठे हैं, बिना संगठन पार्टी बेहाल
वीरेंद्र सिंह ने कहा- राजस्थान में पिछले 11 महीने से कांग्रेस के ब्लॉक, जिले की कार्यकारिणी भंग पड़ी हैं। न जिलाध्यक्ष है न ब्लॉक अध्यक्ष हैं। गोविंद सिंह डोटासरा केवल 39 पदाधिकारियों को लेकर बैठे हैं। संगठन तो बना लीजिए कम से कम। 11 महीने से हम संगठन नहीं बना पा रहे हैं, इससे बुरा हाल और क्या होगा? सरकार कांग्रेस की है और संगठन का कोई अता पता नहीं है। ऐसा प्रदेशाध्यक्ष बनने का क्या मतलब है? अकेले गोविंद सिंह डोटासरा घूम रहे हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |