दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान - Khulasa Online दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान - Khulasa Online

दोपहर 1 बजे तक 40 प्रतिशत से अधिक मतदान

बीकानेर। नगर निगम चुनाव बीकानेर निगम क्षेत्र में दोपहर 1 बजे तक 20 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। निगम के 80 वार्डों में पार्षदों के लिए 334 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। निगम के 80 पार्षद चुनने के लिए 4 लाख 41 हजार 335 मतदाता420 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 2,27,426 पुरुष व महिला मतदाता 2,13,903 महिला मतदाता हैं। ं। चार जगह बिगड़ी मशीन मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही चार जगहों पर ईवीएम मशीनों में गड़बड़ी होने पर उनको बदला गया वही एक जगह पर गड़बड़ी के बाद उसे सही किया गया। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने किया मतदान केंद्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल अपनी पत्नी पाना देवी के साथ किशमीदेशर में वार्ड 5 के बूथ में अपना वोट डालने पहुंचे। 104 वर्षीय महिला ने किया मतदान बीकानेर में निकाय चुनाव को लेकर सुबह से ही मतदान का दौर जारी है। मतदान को लेकर शहर में उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चलती रही चर्चाओं में मतदाता सूचियों के अनुसार अपने पक्ष में व विपक्ष में होने वाले मतदान पर मंथन किया। वहीं निर्दलीय प्रत्याशियों के चलते होने वाले नुकसान व उनकी ओर से लिए जाने वाले वोट पर भी चर्चाए चलती रही। कई चुनावी कार्यालयों में प्रत्याशी समर्थक मतदाता सूचियों में घर-घर जनसम्पर्क के दौरान जुटाई जानकारी के आधार पर ओÓडीÓ पर विशेष नजर बनाए रहे। इनमें ओ के तहत बीकानेर से बाहर मतदाताओं व डी के तहत वे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनको चिह्नित करने के लिए सूचना स्वरूप शब्द लिखे गए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26