डूबने से युवक की मौत
बीकानेर। नहाने के लिए गजनेर झील में कूदे एक युवक की बुधवार सुबह मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची गजनेर पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को बरामद कर अपने कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार मृतक की शिनाख्त चांडासर निवासी कमल पुत्र श्रीकृष्ण ब्राह्मण के रुप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को शव सौंप दिया है। हैड कांस्टेबल अरविंद कुमार ने बताया कि सुबह जरिये मोबाइल सूचना मिली थी कि झील में बुधवार की सुबह एक अज्ञात शख्स ने छंलाग लगा दी। खुदकुशी की नियत से झील मे कूदे शख्स की सूचना मिली अज्ञात शव की चप्पले व टी शर्ट तो झील के किनारे बरामद हो गये थे। पुलिस ने बताया कि जानकारी मिली थी एक युवक पहले गजनेर झील के किनोर घुम रहा था। फिर अपनी चप्पले व टी शर्ट उतार कर झील कूद गया। जिसे एक महिला ने देख लिया था।