[t4b-ticker]

दोनों की पार्टियों के अब तक 34 पार्षदों ने किया मतदान, अचानक कल्ला पहुंचे निगम

बीकानेर। महापौर चुनाव 2019 को लेकर बीकानेर नगर निगम सभागार में मतदान प्रक्रिया शुरू हो गयी है। नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद मंगलवार को बीकानेर को पहली बार महिला महापौर मिलेगी। महापौर के चुनाव के लिए सुबह 10 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर 2 बजे तक नगर निगम सभागार में चलेगी। महापौर का पद महिला के लिए आरक्षित होने से चुनाव मैदान में दोनों प्रत्याशी महिलाएं है। भाजपा ने सुशीला कंवर और कांग्रेस ने अंजना खत्री को अपना प्रत्याशी बनाया है। दोनों पार्टियों ने चुनाव के दिन से ही अपने अपने पार्षदों की बाडेबंदी कर रखी थी क्योकि दोनों ही पार्टी अपना अपना बोर्ड बनाने की कोशिश कर रही है। आज मतदान स्थल पर भी पार्षदों को भारी सुरक्षा में लेकर आ रहे है जिससे की कोई खतरा ना हो अब तक कुल 34 पार्षदों ने मतदान कर दिया है।
भाजपा के इन पार्षदों ने किया है मतदान
इनमें कांग्रेस के मनोज मेघवाल, निर्दलिय मनोज नायक, रमजान कच्छावा, सुशीला सुथार, पारस मारु ने अपना मतदान किया है।
महापौर प्रत्याशी सुशीला कंवर, विनोद करल, प्रमोदसिंह ने मतदान किया है।

Join Whatsapp