शहर में कुत्तों का आतंक, दो कुत्तों ने दो महिलाओं पर किया हमला, गिरने से आई चोटें

शहर में कुत्तों का आतंक, दो कुत्तों ने दो महिलाओं पर किया हमला, गिरने से आई चोटें

खुलासा न्यूज बीकानेर। शहर में रोजाना कहीं न कहीं आवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं सामने आ रही हैं। अब पवनपुरी में महिलाओं पर 2 कुत्तों ने जबरदस्त हमला कर दिया। दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गई। महिलाओं के शरीर पर चोटें भी आई हैं। घटना मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। जहां बताया जा रहा है कि पवनपुरी कॉलोनी के सेक्टर चार में दो महिलाएं टहलने निकली थी। तभी सामने से आ रहे आवारा कुत्ते ने पहले भौंकना शुरू किया। इनमें एक कुत्ते ने एक महिला पर सामने से हमला कर दिया। दूसरी महिला ने उसे बचाने का प्रयास किया। तभी दूसरी तरफ से एक और आवारा कुत्ता आया, जिसने पहली महिला के कपड़े दांत में पकड़कर खींच लिए। इससे महिला असंतुलित होकर गिर पड़ी। उसे पहले से पकड़कर बचाने की कोशिश कर रही महिला भी उसके साथ ही सड़क पर औंधे मुंह गिर गई। हादसे में दोनों ही महिलाओं को चोटें आईं हैं। ये पूरी घटना सामने एक मकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि ज्यादा कुछ नुकसान नहीं, लेकिन सवाल है कि आखिर नगर निगम क्या कर रहा है? पिछले कुछ दिनों से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में कुत्तों के काटने या हमले में घायल लोग अस्पताल पहुंच रहे है। छोटे बच्चों का घर से अकेले बाहर निकलना किसी खतरे से कम नहीं है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |