[t4b-ticker]

दो ऊंट ट्रेन के आगे फंसे, दो घंटे की मशक्कत के बाद निकाले

बीकानेर से गुजरने वाली श्रीगंगानगर-कोटा ट्रेन के सामने शुक्रवार रात को एक ऊंट आकर भिडा और फंस गया। लगभग 45मिनट की मशक्कत के बाद रात 12.30 बजे ऊंट को हटाया गया। यहां से रवाना हुई ट्रेन 20 िकमी का सफर भी तय नहीं कर पाई की एक और ऊंट फिर से आ गया,जिससे निकालने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 22982 श्रीगंगानगर-कोटा शुक्रवार रात को 11.10 बजे बीकानेर से रवाना हुई। नोखा के आगे पहुंचने पर एक ऊंट अचानक ट्रेन से भिड गया तथा इंजन में फंस गया। रेलवे कर्मचारियों के साथ यात्रियों एवं ग्रामीणों ने लगभग 45 िमनट की मशक्कत के बाद ऊंट को हटाया तथाा 12.30 बजे ट्रेन वापस आगे के लिए रवाना हुई। यहां से ट्रेन ने 20 िकमी का सफर भी तय नही ंकिया की रात लगभग एक बजे एक ओर ऊंट फिर से इसकी चपेट में आ गया। जिससे हटाने की मशक्कत देर रात को दूसरा ऊंट निकाला गया। तब जाकर ट्रेन आगे गई। ट्रेन के आगे ऊॅट आ जाने से यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Join Whatsapp