दो लड़कियों पर मिर्च व तेजाब डाला - Khulasa Online दो लड़कियों पर मिर्च व तेजाब डाला - Khulasa Online

दो लड़कियों पर मिर्च व तेजाब डाला

बीकानेर। दो लड़कियों को तेजाब से जलाया गया है। प्रताप बस्ती के दीपाराम से मिली जानकारी के अनुसार उसकी बहन सुनीता व बेटी सरिता के साथ यह वारदात हुई है। दीपाराम ने बताया कि बीती रात साढ़े बारह बजे आरोपी छत्त से होते हुए घर में घुसा, इस दौरान सुनीता पेशाब करने के लिए उठी थी, उसकी आंखों में मिर्ची डालकर तेजाब फेंका। इसी दौरान कमरे में सोई हुई सरिता उठी तो उस पर मिर्ची व तेजाब डाला। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर है। दीपाराम के अनुसार दोनों के चेहरे व शरीर पर तेजाब से क्षति हुई है। नयाशहर पुलिस मौके पर पहुंची हुई है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26