दीपावली आज, जानिए लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

दीपावली आज, जानिए लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

दीपावली आज, जानिए लक्ष्मी पूजन का सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त

कार्तिक कृष्ण चतुर्दशी युक्त अमावस्या रविवार को धन की देवी मां लक्ष्मी की आराधना का पर्व दिवाली विभिन्न योग—संयोगों में मनाया जाएगा। अमावस्या की शुरुआत रविवार दोपहर 2.45 बजे से शुरू होकर पूरी रात अमावस्या रहेगी। ज्योतिषाचार्य पं.दामोदर प्रसाद शर्मा के मुताबिक शास्त्रानुसार कार्तिक अमावस्या को प्रदोष काल युक्त अमावस्या में लक्ष्मी पूजन किया जाता है। लक्ष्मी पूजन प्रदोष युक्त अमावस्या को स्थिर लग्न में करना बेहतर माना गया है। इसका समय शाम 6.02 से 6.15 बजे तक रहेगा। इस समय में प्रदोष काल, वृषभ लग्न, कुंभ का नवांश काल युक्त समय रहेगा। यही सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है। ज्योर्तिविद पं घनश्याम लाल स्वर्णकार के मुताबिक गृहस्थों को शाम को प्रदोषकाल युक्त वृषभ लग्न में महालक्ष्मी पूजन करना चाहिए, जो इस बार सायं 5.34 से 8.13 बजे तक रहेगा। यानि 2 घंटे 39 मिनट का समय लक्ष्मी पूजन के लिए मिलेगा। इसमें प्रदोष काल, कुंभ का स्थिर नवांश भी रहेगा।

Join Whatsapp
टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |टी.एन.ज्वैलर्स हॉलमार्क ज्वैलरी शोरूम बाबूजी प्लाजा मो 800355555 जेवराती सोना 20 कैरट 87900 रेट , 22 कैरट 92900 चांदी 110000 |