जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता प्रिया व हर्षवर्धन विजेता बने - Khulasa Online जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता प्रिया व हर्षवर्धन विजेता बने - Khulasa Online

जिला सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता प्रिया व हर्षवर्धन विजेता बने

खुलासा न्यूज बीकानेर। स्थानीय नालंदा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संपन्न जिला स्तरीय सब जूनियर प्रतियोगिता में लड़कों के वर्ग में हर्षवर्धन स्वामी व लड़कियों के वर्ग में प्रिया सांखला विजेता बने प्रिया ने 5 में से साढे 4 अंक बनाए। जबकि हर्षवर्धन स्वामी ने सभी छह मैच जीतकर 6 अंक बनाए। लड़कियों के वर्ग में सोनाली प्रजापत ,ईशा हर्ष ने चार चार अंकों के साथ दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया जबकि राधिका पुरोहित आनंदी छंगाणी व अलवीरा पुरोहित ने चौथा पांचवा छठा स्थान प्राप्त कर बीकानेर टीम में स्थान पाया है। जो कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। लड़कों के वर्ग में ऋषि मूंधड़ा ने दूसरा दक्ष सिंह सांखला को तीसरा आशीष स्वामी को चौथा लोकेश पांचवा और हर्षवर्धन सिंह परिहार छठा स्थान मिला जिला सचिव श्री अनिल बोड़ा ने बताया कि सभी छह खिलाड़ी राज्य प्रतियोगिता मे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे प्रतियोगिता के विजेताओं को सचिव अनिल बोडा मुख्य निर्णायक रामकुमार सत्यनारायण करनाणी हर्षवर्धन हर्ष व बुलाकी हर्ष ने पुरस्कार प्रदान किए।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26