यहां टिकट पर कलह, कांग्रेस दफ्तर में तोडफ़ोड़

यहां टिकट पर कलह, कांग्रेस दफ्तर में तोडफ़ोड़

खुलासा न्यूज नेटवर्क। मध्यप्रदेश कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर प्रत्याशियों का विरोध हो रहा है। नाराज कार्यकर्ताओं ने भोपाल पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रदर्शन किया। शनिवार को शाजापुर जिले के शुजालपुर, निवाड़ी, दतिया जिले की सेवढ़ा और मंदसौर की मल्हारगढ़ सीट के कैंडिडेट्स के खिलाफ असंतुष्ट कार्यकर्ताओं ने पीसीसी दफ्तर के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और उनके विधायक बेटे जयवर्धन सिंह का पुतला जलाया। इतना ही नहीं, दिग्विजय सिंह की फोटो को जूते मारे और गोबर भी पोता। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोडफ़ोड़ भी की। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष और पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष दामोदर सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ विरोध जताया। दिग्विजय पर ओबीसी का हक मारकर अपने रिश्तेदारों को टिकट देने का आरोप लगाया। दामोदर ने इस्तीफा देकर प्रदेश की 16 सीटों पर चुनाव लडऩे की बात कही है।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |