Gold Silver

गौ संरक्षण से होगा विपदाओं का निराकरण: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी

गौ संरक्षण से होगा विपदाओं का निराकरण: शंकराचार्य सदानंद सरस्वती जी
बीकानेर (नसं)। शारदा द्वारका पीठ के पीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि देशवासियों के हित में होगा गो माता को राष्ट्र का दर्जा मिलना। जब तक गाय को  राष्ट्र माता का दर्जा नहीं मिलगा तब तक गौ  संरक्षण नहीं हो सकेगा। गाय का संरक्षण करके हम आने वाली विपदाओं से बहुत हद तक बचाव कर सकते हैं। वे बुधवार को मोदी कुंआ स्थित स्थत भंवर लाल रामनारायण मोदी बगेची के जंगेलश्वर महादेव मंदिर में बोल रहे थे। बीकानेर में शंकराचार्य ने अपने पहले प्रवचन में भागवत पुराण के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि वेद व्यासजी ने समस्त पुराणों में भागवत पुराण को श्रेष्ठ बताया। भागवत कथा में भोग और मोक्ष दोनों ही देने की शक्ति है। भागवत को उन्होंने कहा कि यह सत्य का वृक्ष है। उन्होंने व्यास पीठ पर बजरंगदास महाराज की प्रति अपनी मंगल भावना प्रकट की। इस दौरान बच्चों ने शंकराचार्य के सामने  भागवत गीता के श्लोक का वाचन किया  किया। इस पर जगदगुरु शंकराचार्य सदानंद सरस्वती महाराज ने उनको आशीर्वाद दिया। इसके बाद पुस्तक सरल शिवारजन पद्धति का लोकार्पण भी किया। शंकराचार्य सदानंद जी के मंच पर आते ही चरण पादुका का पूजन किया गया जिसमें किशन मोदी मोदी अविनाश मोदी और गोरव मोदी,जगदीश प्रसाद मोदी,तुलसीराम मोदी   शामिल हुए वही प्रवचन  के बाद तीन बजे महाराज सनातन धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित के घर पर चरण पादुका का पूजन किया गया।जहां महाराज जी  पुष्पवर्षा से भव्य स्वागत किया गया।  शाम को राजकुमार पच्चीसिया, जगमोहन मोदी ने चरण पादुका का पूजन कर शंकराचार्य  महाराज से आशीर्वाद लिया। उसके बाद महाराज अहमदाबाद के लिए लालगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां लालगढ़ रेलवे अधीक्षक राजेन्द्र सिंह शेखावत व किशन पंवार नागपुर व उनकी टीम ने स्वागत कर उनको रवाना किया। महाराज जाते समय कहा बीकानेर  एक बहुत अच्छा शहर है यह धर्म की नगरी है आपसी मेल-मिलाप के लोग रहते हैं मैं बीकानेर की जनता का स्वागत देखकर अभिभूत हो गया।
महाराज से आशीर्वाद लेने बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से विधायक जेठानंद व्यास पूर्व विधायक और मंत्री डॉ बीडी कल्ला  सत्य प्रकाश आचार्य एडवोकेट अशोक बोबरवा सीएमएचओ डॉक्टर पुखराज साध, ट्रॉमा सेंटर की अधीक्षक डॉक्टर  कपिल, सीताराम कच्छावा डी पी पच्चीसिया, मनीष आचार्य संतोष आनंद महाराज शिवपाल, यज्ञाचार्य पंडित योगेश बिस्सा,झंवर लाल टांक, सुरेन्द्र  सेवग, इन्द्र सिंह राजपुरोहित, भामाशाह राजेश चूरा, उषा गहलोत, जयश्री भाटी, महावीर सोनी मोहन, सोनी अनिल आचार्य कृष्णा चौधरी मुरली व्यास मनीष आचार्य इंजीनियर जयंत आचार्य सहित अनेक प्रबुद्ध जनों का दुपट्टा पहनकर  कर शंकराचार्य सदानंद जी ने आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रंगा ने किया।

::::::::::: सनातन धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष के घर पर भी हुआ चरण पादुका पूजन
सनातन धर्म रक्षा मंच के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह राजपुरोहित के निवास पर भी शंकराचार्य सदानंद सरस्वती की चरण पादुका का पूजन किया गया। इस मौके पर मोहल्ले के लोगों ने भी शंकराचार्य का आशीर्वाद लिया। राजपुरोहित ने बताया कि चरण पादुका पूजन के बाद शाम को शंकराचार्य अहमदाबाद के लिए रेल से रवाना हो गए। रेलवे स्टेशन पर उनको विदा करने के लिए भी भक्त पहुंचे।

Join Whatsapp 26