राजस्थान में 1963 पद पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती, राजस्व मंडल ने कलेक्टरों से सूची मांगी - Khulasa Online

राजस्थान में 1963 पद पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती, राजस्व मंडल ने कलेक्टरों से सूची मांगी

राजस्थान में 1963 पद पर होगी पटवारियों की सीधी भर्ती, राजस्व मंडल ने कलेक्टरों से सूची मांगी

अजमेर। राजस्थान में 1 हजार 963 पदों पर पटवारियों की सीधी भर्ती होगी। इनमें 1680 पद नॉन टीएसपी (गैर अनुसूचित क्षेत्र) तथा 283 टीएसपी एरिया (अनुसूचित क्षेत्र) के लिए रिजर्व हैं। भर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड करेगा। सरकार प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दे चुकी है। भर्ती में EWS कोटा 10%, SC 16%, ST 12%, OBC 21%, MBC का कोटा 5% होगा। सर्वाधिक 74 पद भीलवाड़ा तथा 73 पद केकड़ी के लिए हैं। पटवारी भर्ती की घोषणा सरकार ने बजट 2024-25 के दौरान की थी। राजस्व मंडल ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि जिलावार भर्ती के लिए पदों की संख्या कैटेगरी वाइज सिफारिश भिजवाएं। सरकार की ओर से जल्द ही भर्ती की कार्रवाई की जाएगी। राजस्व मंडल को अब तक सिरोही, दौसा, श्रीगंगानगर जिले से रिक्त पदों की सूचना कैटेगरी वाइज मिल चुकी है। कई जिलों से सूचना भेजने में लापरवाही बरती जा रही है। कलेक्टरों को जिले में पटवारियों के स्वीकृत पद, कार्यरत, रिक्त पदों की गणना भर्ती के लिए पदों का वर्गवार गणना करनी होगी। राजस्व मंडल ने अगस्त 2023 में पटवारियों के 2998 पदों का प्रस्ताव भेजा था। इसमें नए बने 1035 पटवार मंडलों को भी शामिल किया गया था। लेकिन स्वीकृति 1963 पदों की ही दी गई। स्वीकृति इसी साल मिली। राजस्व विभाग में पटवारियों के स्वीकृत पदों की संख्या 12 हजार 666 है लेकिन 8200 ही कार्यरत हैं। करीब 4500 पद रिक्त चल रहे हैं। रिक्त पदों का अतिरिक्त चार्ज दूसरे हलके के पटवारियों को देकर काम करवाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26