[t4b-ticker]

धुरंधर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

धुरंधर भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म, अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कमाए इतने करोड़

फिल्म धुरंधर रिलीज के 32वें दिन भारत में सबसे अधिक कमाई करने का रिकॉर्ड बनाने वाली हिंदी फिल्म बन गई है। फिल्म अब तक इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 831.40 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है। 6 जनवरी को धुरंधर ने भारत में 5.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। वहीं, फिल्म वर्ल्डवाइड 1253.83 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 को पीछे छोड़ दिया है। पुष्पा-2 ने हिंदी भाषा में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 821 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।

भारत में धुरंधर का कलेक्शन

पहला हफ्ता- 218.00 करोड़ रुपए

दूसरा हफ्ता- 261.50 करोड़ रुपए

तीसरा हफ्ता- 189.30 करोड़ रुपए

चौथा हफ्ता- 115.70 करोड़ रुपए

पांचवां हफ्ता- 35.80 करोड़ रुपए

32वां दिन (सोमवार)- 5.40 करोड़ रुपए

33वां दिन (मंगलवार)- 5.70 करोड़ रुपए

भारत में कुल नेट कलेक्शन- 831.40 करोड़ रुपए

Join Whatsapp