धोनी मैदान के बाहर भी सुपर कप्तान:कहा- जब तक सभी साथी सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते - Khulasa Online धोनी मैदान के बाहर भी सुपर कप्तान:कहा- जब तक सभी साथी सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते - Khulasa Online

धोनी मैदान के बाहर भी सुपर कप्तान:कहा- जब तक सभी साथी सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते

कोरोना के चलते IPL 2021 सीजन को बीच में ही रोके जाने के बाद विदेशी प्लेयर्स को चार्टर्ड प्लेन और भारतीय खिलाड़ियों को बस से घर पहुंचाया जा रहा है। इसी बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का मैदान के बाहर भी सुपर कप्तानी वाला रूप देखने को मिला है। उन्होंने कहा है कि जब तक टीम के सभी खिलाड़ी सुरक्षित घर नहीं पहुंच जाते, तब तक वे भी होटल छोड़कर नहीं जाएंगे।

39 साल के धोनी अभी चेन्नई टीम के साथ दिल्ली के एक होटल में ठहरे हुए हैं। टीम के साथ फाफ डु प्लेसिस और ड्वेन ब्रावो समेत कुछ विदेशी खिलाड़ी भी हैं। CSK फ्रेंचाइजी ने खिलाड़ियों को शिफ्ट करने के लिए 10 सीटर चार्टर्ड फ्लाइट का इंतजाम किया है।

पहले विदेशी खिलाड़ियों को भेजना चाहिए
सूत्रों के मुताबिक धोनी ने कहा है कि वे होटल से जाने वाले आखिरी व्यक्ति होंगे। वे चाहते हैं कि विदेशी खिलाड़ियों को सबसे पहले रवाना किया जाना चाहिए। इसके बाद भारतीय खिलाड़ियों का नंबर आए। जब सभी लोग अपने घर सुरक्षित पहुंच जाएंगे, उसके बाद वे सबसे आखिर में फ्लाइट पकड़कर अपने घर रांची पहुंचेंगे।

शाकिब और रहमान बांग्लादेश लौटे
बांग्लादेश के 2 खिलाड़ी शाकिब अल हसन और मुस्तफिजुर रहमान IPL 2021 सीजन खेलने के लिए भारत आए थे। अब टूर्नामेंट सस्पेंड होने के कारण दोनों चार्टर्ड फ्लाइट से बांग्लादेश रवाना हो गए। रहमान राजस्थान रॉयल्स और शाकिब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26