भारत गौरव युवा अवार्ड से नवाजे जाएंगे धर्मचंद्र कुलरिया - Khulasa Online भारत गौरव युवा अवार्ड से नवाजे जाएंगे धर्मचंद्र कुलरिया - Khulasa Online

भारत गौरव युवा अवार्ड से नवाजे जाएंगे धर्मचंद्र कुलरिया

खुलासा न्यूज, बीकानेर। युवा उद्योगपति गौरव अवार्ड फांउडेशन नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ . संदेश यादव ने बताया कि सन् 2021 में आयोजित होने वाले भारत गौरव युवा अवार्ड हेतु इस बार मुंबई के उद्योगपति धर्मचंद्र कुलरिया को सलेक्शन कमेटी द्वारा अंतिम रूप से चुना गया है। यह पुरस्कार देश भर में से समाज सेवा एवं अपने क्षेत्र में नामचीन अधिकारियों एवं उद्योगपतियों को दिया जाता है। यह पुरस्कार इस बार संसद सदस्यों, आईएएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारियों के साथ साथ समाज सेवा में विशेष रूप से सक्रिय धर्मचंद कुलरिया को भी दिया जायेगा। पुरस्कार चयन कमेटी को देशभर से हजारों नाम प्राप्त हुए। यह नामांकन जिला कलेक्टरों एवं अन्य अधिकारियों द्वारा आगे भेजे जाते हैं। फिर इनमें से चुनींदा नाम की छंटनी की जाती है। इस वर्ष यह पुरस्कार 12 अगस्त 2021 को होटल संगरिला इरोज में आयोजित समारोह में कई केन्द्रीय मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों एवं सांसदों की गणमान्य उपस्थिति में प्रदान किया जायेगा। भारत गौरव पुरस्कार विगत कुछ वर्षों में देश का एक प्रतिष्ठित पुरस्कार बन गया है। इस पुरस्कार की सलेक्शन कमेटी में कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारी शामिल होते हैं।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26