जयकारों के साथ कोलकाता से आए श्रद्धालु रामदेवरा के लिए हुए पैदल रवाना - Khulasa Online जयकारों के साथ कोलकाता से आए श्रद्धालु रामदेवरा के लिए हुए पैदल रवाना - Khulasa Online

जयकारों के साथ कोलकाता से आए श्रद्धालु रामदेवरा के लिए हुए पैदल रवाना

खुलासा न्यूज,बीकानेर। मन में बाबा रामदेवजी के प्रति आस्था लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था सुबह सात बजे रामदेव पार्क स्थित रामदेवजी के प्राचीन मंदिर में धोक लगाकर जयकारों के साथ रवाना हुआ, तो एक बारगी माहौल भक्तिमय हो गया। पैदल जत्थे में महिला जातरु भी शामिल है।श्री रामदेव बाल मंडल (मालापाड़ा) कोलकाता का श्री रामदेव पैदल यात्री संघ संरक्षक जेठमल रंगा के नेतृत्व में रवाना हुआ है। रंगा के अनुसार पैदल जत्थे में महिलाएं और पुरुष जातरु मिलाकर 50 से अधिक सदस्य है। इसमें कुछ श्रद्धालु बीकानेर के भी शामिल है, शेष सभी कोलकाता से आए हैं। पैदल संघ सात फरवरी को रामदेवरा पहुंचेगा।
नौ को फूलों की होली
पैदल संघ की ओर से आठ मार्च को रामदेवरा में बाबा रामदेवजी के समाधी पर धोक लगाने के बाद पूजा-अर्चना की जाएगी। वहीं 9 मार्च को शाम छह बजे से रामदेवरा स्थित रामदेव बाल मंडल धर्मशाला में फूलों की हेली एवं भंडारे का आयोजन होगा। पद यात्री नाल, गजनेर, चानी, कोलायत, दियातरा, नोखड़ा, बाप, शेखासर होते हुए रामदेवरा धाम पहुंचेंगे।पैदल संघ में शामिल अंजू मोहता ने बताया कि वे रामदेव बल मंडल के तत्वावधान में बीते एक दशक से ज्यादा समय से इसी माह में रामदेवरा के लिए पैदल फेरी लगा रही हूं।
मनो कामना पूरी हुई
जैसलमेर रोड पर बीकानेर से 6 किमी दूरी पर भैरव मंदिर के समीप आज सुबह विश्राम के दौरान संघ के संरक्षक जेठमल रंगा ने बताया कि मालापाड़ा में बाबा रामदेवजी मंदिर के समीप हाल ही में स्वागतद्वार का निर्माण हुआ, श्रद्धालुओं की मनोकामना थी, बाबा ने पूरी की है। इसी के उपलक्ष्य में इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैदल जा रहे हैं।
यह भी है शामिल..
पैदल जत्थे में विमल केडिया, अंजू मोहता, संजय रंगा, सरिता गुप्ता, हरिदास चांड़क, श्रीरतन पूगलिया, ब्रजमोहन पुरोहित, रिन्कू माली, राहुल दुबे, मनीष पुरोहित,आनंद शाह,बेबी,आशीष व्यास,सोनू शाह, प्रियंका पुरोहित सहित श्रद्धालु शामिल है।

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26