नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में देवीसिंह भाटी होंगे भाजपा में शामिल, डूडी ने आरएलपी में जाने की घोषणा, राहुल गांधी हर महीने आएंगे बाल कटवाने - Khulasa Online नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में देवीसिंह भाटी होंगे भाजपा में शामिल, डूडी ने आरएलपी में जाने की घोषणा, राहुल गांधी हर महीने आएंगे बाल कटवाने - Khulasa Online

नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में देवीसिंह भाटी होंगे भाजपा में शामिल, डूडी ने आरएलपी में जाने की घोषणा, राहुल गांधी हर महीने आएंगे बाल कटवाने

होली स्पेशल…
बीकानेर. यूक्रेन के प्रधानमंत्री जेलेंस्की व भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में देवीसिंह भाटी भाजपा में शामिल होंगे। वे पिछले कई सालों से भाजपा में शामिल होने की फिराक में थे। ऐसे में मोदी के बीकानेर आने के साथ ही उनको भाजपा में शामिल करवाया जाएगा। गोचर आंदोलन की सफलता के बाद मोदी उनको राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का नेता बनाना चाहते है और उनको पशुपालन विभाग का मंत्री भी बनाया जाने की संभावना सामने आ रही है। देवी सिंह भाटी अपने कार्यकर्ताओं के साथ मोदी के स्वागत में गाय लेकर धरणीधर मैदान में अभी 5.30 बजे पहुचेंगे और गाय को साक्षी मानकर ही मोदी के सामने शपथ लेंगे। देवीसिंह जेलेंस्की, पूतिन व जो बाइडेन से मिलकर यूक्रेन व रूस तथा अमेरिका में गोशाला खोलने का प्रस्ताव भी रखेंगे। देवीसिंह भाटी ने जेलेंस्की व पूतिन को भी समझाया कि लड़ाई न करें और गोशाला का मुद्दे उठाकर गायों का भला करें।

रामेश्वरलाल डूडी अभी-अभी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) में जाने की घोषणा कर दी है। उनको पिछले काफी समय से कांग्रेस में खास तवज्जो नहीं मिल रही है। ऐसे में देरशाम को हनुमान बेनीवाल के साथ आरएलपी में जाएंगे। डूडी पिछले तीन सालों से मुख्यमंत्री से नाराज है और वे हाल ही में राजस्थान एग्रो इण्डस्ट्री बोर्ड के अध्यक्ष बनाए गए थे। उनको राहुल गांधी के कहने पर ही बोर्ड का अध्यक्ष का दायित्व मिला है। डूडी के कई काम नहीं हो रहे है।

नाईयों का बनेगा शोरूम, राहुल गांधी हर महीने आएंगे बाल कटाने
केश कला बोर्ड के नए अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने भी एक नई घोषणा कर दी है। उनको कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन कर बाल कटाने के लिए कहा है और गहलोत ने उनको बीकानेर आने का निमंत्रण दिया है। ऐसे में अब राहुल गांधी हर महीने बीकानेर आकर बाल कटवाएंगे। साथ ही महेन्द्र गहलोत ने बीकानेर में एक बड़ा शोरूम भी बनाएंगे। इस शोरूम में कांग्रेस के कई बड़े नेता बाल कटवाने आएंगे। इनमें राहुल गांधी के अलावा प्रियंका गांधी, अजय माकन, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी बाल कटवाएंगे।

बीडी कल्ला ने कहा मुख्यमंत्री करेंगे मुझे बीजेपी में शामिल
बी.डी.कल्ला का इनदिनों सरकार में कोई काम नहीं हो रहा है। ऐसे में परेशान होकर वे अब बीजेपी में शामिल होंगे। कल्ला ने कहा कि मुझे मुख्यमंत्री स्वयं बीजेपी में शामिल करेंगे। रीट मामले को लेकर जब मीडिया ने कल्ला से पूछा कि रीट को लेकर क्या करें है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी करेंगे। ऐसे में अब उन्हें मुख्यमंत्री ही बीजेपी में शामिल करेंगे। अमित शाह ने स्वयं बीडी कल्ला को फोन कर कहा कि वे मंत्री पद छोड़कर बीजेपी में शामिल हो जाएं तो उन्हें केन्द्र में शिक्षा मंत्री ही बनाया जाएगा।

व्यापारियों को बना देंगे रेलगाड़ी, हम तो करेंगे ट्रैफिक को ठीक
इनदिनों शहर में किसी एक व्यक्ति की चर्चा चल रही है तो वो है संभागीय आयुक्त की। वे पिछले कई दिनों संभागीय आयुक्त ने व्यापारियों की रेलगाड़ी ही बना दी है। सबसे ज्यादा चर्चा है कि संभागीय आयुक्त ने ट्रैफिक व्यवस्था को ठीक कर दिया है। लंबे समय से कोटगेट के पास रेलवे फाटक बंद होने से जाम के कारण शहरवासी परेशान होते थे, ऐसे में संभागीय आयुक्त ने शहरवासियों को ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलवा दी है। व्यापारी भी संभागीय आयुक्त का विरोध कर रहे है और आयुक्त ने कहा कि करने दो हम देख लेंगे। इन चार-पांच व्यापारियों को तो हम देख लेंगे। शहर को ठीक करेंगे।

बुरा ना मानो होली है

 

error: Content is protected !!
Join Whatsapp 26