देवीसिंह भाटी की हुई घर वापसी, बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

देवीसिंह भाटी की हुई घर वापसी, बीकानेर में कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

लॉयन न्यूज, बीकानेर। देवीसिंह भाटी के प्रशंसों के लिए बड़ी खुशी की बात है कि देवीसिंह भाटी की आज घर वापसी हो गई है। करीब रात दस बजे के आसपास जयपुर से यह बड़ी खबर सामने आई कि कद्दावर नेता देवीसिंह भाटी को जयपुर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा पार्टी जोईन करवायी गयी। जैसे ही प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने देवीसिंह भाटी के गले में पार्टी का दुपट्टा पहनाया तो पार्टी कार्यालय नारों से गूंज उठा। यह खबर जैसे बीकानेर में भार्टी प्रशंसों के पास पहुंची तो वे झूम उठे और खुशियां मनानी शुरू कर दी। बरसलपुर, जयमलसर के पास मधूबन में भाटी के कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी को जाहिर किया। बता दें कि भाजपा में वापस को लेकर पिछले लंबे समय से भाटी की ओर से प्रयास किये जा रहे थे, ये प्रयास अब रंग लाये हैं।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |