
लिगामेंट ऑपरेशन के बावजूद व्हीलचेयर पर सड़कों का निरीक्षण करते दिखे भाजपा नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा




लिगामेंट ऑपरेशन के बावजूद व्हीलचेयर पर सड़कों का निरीक्षण करते दिखे भाजपा नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा
बीकानेर।भारतीय जनता पार्टी नयाशहर मंडल, बीकानेर के अध्यक्ष श्री विशाल गोलछा ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि जनसेवा के प्रति समर्पण किसी शारीरिक बाधा का मोहताज नहीं होता। हाल ही में लिगामेंट ऑपरेशन होने के बावजूद वे व्हीलचेयर पर बैठकर अपने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण करते नजर आए।श्री गोलछा वार्ड संख्या 75 से भाजपा के मजबूत, सक्रिय एवं जमीनी कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही वे जैन युथ क्लब के सचिव तथा बीकानेर की अनेक सामाजिक संस्थाओं में पदाधिकारी के रूप में निरंतर सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।बीकानेर शहर में वर्तमान में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के विकास कार्य स्वीकृत किए गए हैं। इनमें से नयाशहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा के विधायक जेठानंद व्यास से विशेष निवेदन पर वार्ड संख्या 75, 76, 63,79 एवं 80 में कुल 1.35 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कार्य स्वीकृत हुए, जिससे स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।इसी क्रम में वार्ड संख्या 75 के गोलछा मोहल्ला, खजांची मोहल्ला, नाहटा क्षेत्र, बड़ा बाजार सहित अन्य स्थानों पर 29 लाख रुपये की लागत से किए जा रहे कलर ब्लॉक सड़क निर्माण कार्यों का श्री गोलछा ने स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री एवं समयबद्ध पूर्णता को लेकर संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।विशेष रूप से उल्लेखनीय यह रहा कि स्वास्थ्य कारणों से चलने-फिरने में असमर्थ होने के बावजूद श्री गोलछा ने विकास कार्यों की समीक्षा में कोई कमी नहीं आने दी। व्हीलचेयर पर रहकर भी उन्होंने प्रत्येक कार्य स्थल का बारीकी से अवलोकन किया, जिसे देखकर स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास का माहौल देखने को मिला।स्थानीय लोगों ने कहा कि मंडल अध्यक्ष का यह समर्पण भाव यह दर्शाता है कि वे केवल पदाधिकारी नहीं, बल्कि क्षेत्र की समस्याओं के प्रति संवेदनशील और समाधान के लिए प्रतिबद्ध जननेता हैं।भाजपा नयाशहर मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने श्री गोलछा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे है।




