[t4b-ticker]

आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर देशनोक थाने का घेराव,देखे विडियो

खुलासा न्यूज,बीकानेर। जिले के देशनोक थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक युवक की हत्या का मामला अब तूल पकडऩे लगा है। जिसको लेकर देशनोक थाने के सामने स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया है।जनता सुबह से थाने का घेराव कर के बेठी है। लोंगो ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस पक्षपात पूर्ण व्यवहार कर रही है,मुख्य नामजद आरोपियों को काफी समय गुजर जाने के बाद गिरफ्तार नहीं कर रही है। इससे पुलिस प्रशाशन की घोर लापरवाही सामने आ रही है व आरोपियों को मिले राजनीतिक सरंक्षण के कारण पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अभी तक पुलिस ने रवि पुत्र शंकरदान चारण,सौरभ पुत्र दिनेश दान चारण,रोहित दान पुत्र राजू दान व संजय बारहठ पुत्र विनोद दान आदि चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि मुख्य आरोपी निर्मल पुत्र शंकरदान, हिमालय पुत्र अशोक दान,अमन पुत्र अशोक दान पुलिस की ढील को वजह से खुलेआम घूम रहे है। गांव की जनता में घोर आक्रोश है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक सभी अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता तब तक थाने का घेराव जारी रहेगा। गौरतलब रहे कि बुधवार रात देशनोक में कल रात रामदयाल उर्फ डीजी की जघन्य हत्या की गई।

https://youtu.be/T1pP9SaugaE

Join Whatsapp