पुलिस महकमे में तबादले: बोथरा की बीकानेर में वापसी, अनिल कुमार को ट्रैफिक का चार्ज

पुलिस महकमे में तबादले: बोथरा की बीकानेर में वापसी, अनिल कुमार को ट्रैफिक का चार्ज

बीकानेर। आरएएस जंबो तबदला सूची के बाद पुलिस उप अधीक्षक स्तर की तबादला सूची भी सामने आ गई है। प्रदेश में 53 अधिकारियों का तबादला किया गया है। राज्य सरकार ने देर रात आदेश जारी कर प्रदेश में पुलिस उप अधीक्षक स्तर के 53 अधिकारियों का तबादला किया है। इस आदेश में सात तबादले बीकानेर से जुड़े हैं। दो अधिकारियों को यहां से भेजा गया है जबकि पांच को लगाया गया है। बीकानेर आने वालों में पहले यहां चर्चित रहे अधिकारी संजय बोथरा भी शामिल हैं। इन्हें नोखा सीओ लगाया गया है। इनमें सांवरमल नागोरा आरएसी, अनिल कुमार ट्रैफिक बीकानेर, संजय बोथरा सीओ नोखा, विन्नी नागपाल महिला अपराध, शिव नारायण साइबर क्राइम।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |