महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रदर्शन 29 जुलाई को

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रदर्शन 29 जुलाई को

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली में प्रदर्शन 29 जुलाई को

बीकानेर। महिला कांग्रेस की ओर से 29 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर केंद्र सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ता निरमा चौधरी, नीरू ने बताया कि राजस्थान में 6 महीने में महिलाओं के खिलाफ अपराध के 20 हजार मामले हुए हैं। महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के सबसे अहम मुद्दे पर भाजपा सरकार ने चुप्पी साध रखी है। महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण एवं भागीदारी के तहत महिला आरक्षण अधिनियम को तत्काल लागू करना होगा तथा इसमें अति पिछड़े वर्ग की हमारी ओबीसी बहनों का आरक्षण एवं भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। आर्थिक सशक्ति करण के तहत बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही देश की आधी आबादी को नारी न्याय के तहत राहत देने के लिए महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए दिए जाएंगे। हम मांग करते हैं , यह राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जाएं। नीरू ने बताया कि सरकार के विरुद्ध इस प्रदर्शन में बीकानेर से बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगी।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |