
मगरे के शेर भाटी को भाजपा में शामिल करने की मांग ने जोर पकड़ा





खुलासा न्यूज, बीकानेर। मगरे के शेर व कद्दावर नेता पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी को एक बार फिर भाजपा में शामिल करने की मांग उठी है। प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह दो दिवसीय बीकानेर दौरे पर है। अरुणसिंह के सामने भाटी को भाजपा में शामिल करने की मांग की गई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधान और भाटी गुट के जयवीर सिंह भाटी ने अरूण सिंह से यह कहते हुए मांग कि है कि भाटी और उनके कार्यकर्ताओं ने वर्षो तक पार्टी को मजबूत किया है। ऐसे में पूर्व मंत्री भाटी को भाजपा परिवार में शामिल किया जाना चाहिए। इस दौरान अरूण सिंह ने कहा कि अब अन्याय नहीं होगा और संगठन के लिए काम करने वाले सभी को साथ लेकर चलेंगे।


✕
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |