चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी, बीकानेर में सूचना पहुंची तो अलर्ट किया, गायनोकोलॉजिस्ट को बुलाई

चलती ट्रेन में महिला की डिलीवरी, बीकानेर में सूचना पहुंची तो अलर्ट किया, गायनोकोलॉजिस्ट को बुलाई

खुलासा न्यूज, बीकानेर। बांद्रा टर्मिनल से हिसार जा रही चलती ट्रेन में मंगलवार को महिला की डिलीवरी हुई। दर्द से कराह रही इस महिला के साथ चल रहे भाई ने महिला यात्रियों से मदद मांगी। पहले तो महिलाएं असमंजस में थीं। बाद में हिम्मत दिखाकर चलती रेल में ही उसकी सफल डिलीवरी करा दी। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बांद्रा टर्मिनल से हिसार जा ट्रेन के स्लीपर कोच में भिवानी निवासी पूजा पत्नी विकास शर्मा यात्रा कर रही थी। उसके साथ भाई रविकांत भी था। अचानक पूजा को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। शुरू में उसने दर्द सहने की काफी कोशिश की। पर ज्यादा देर ऐसा न कर सकी। वह तड़पने लगी। रविकांत के मदद मांगने पर यात्रा कर रही महिलाओं ने कोच को कपड़े से पैक किया। पुरुष यात्रियों को वहां से हटाया गया। दो-तीन अनुभवी महिलाओं ने इस काम को अपने हाथ में लिया और प्रसव कराया। पूजा ने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। ट्रेन के रतनगढ़ पहुंचने पर रेलवे के डॉक्टरों ने जच्चा-बच्चा की जांच की। दोनों के स्वस्थ होने पर उन्हें आगे यात्रा करने की अनुमति दी। रेल में ही जरूरी दवाइयां व इन्जेक्शन दिए गए।
महिला के भाई रविकांत ने जैसे ही रेलवे अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी, वैसे ही बीकानेर रेलवे स्टेशन के कंट्रोल रूम पर सूचना आई। यहां से रतनगढ़ रेलवे स्टेशन को अलर्ट किया गया। रतनगढ़ रेलवे प्रशासन ने गायनोकोलॉजिस्ट को बुला रखा था। रविकांत ने सबका आभार जताया।

Join Whatsapp
खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |खबरें और विज्ञापन के लिए इस नंबर पर व्हाट्सएप करें- 76659 80000 |