दिल्ली चुनाव : कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम घोषित, केजरीवाल के सामने ये उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव

दिल्ली चुनाव : कांग्रेस की पहली लिस्ट में 21 नाम घोषित, केजरीवाल के सामने ये उम्मीदवार लड़ेगा चुनाव

खुलासा न्यूज नेटवर्क।  दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार को 21 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। नई दिल्ली सीट से AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को टिकट दिया गया है। हालांकि AAP ने अब तक केजरीवाल के नाम की घोषणा नहीं की है।  प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव को बादली से, पूर्व मंत्री हारून यूसुफ को बल्लीमारान और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार को पटपड़गंज से उम्मीदवार बनाया गया है। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद यह लिस्ट जारी की गई। इसमें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, अंबिका सोनी, सलमान खुर्शीद, टीएस सिंह देव और मधुसूदन मिस्त्री मौजूद थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली में फरवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में चुनाव हो सकते हैं। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी, 2025 को खत्म हो रहा है। 2020 में हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 और 2015 में 67 सीटें जीती थीं।

Join Whatsapp 26