
भगवान राम की नगरी में आज होगा दीपोत्सव,51 घाटों पर बनेगा रिकॉर्ड







खुलासा न्यूज,बीकानेर। अयोध्या में 11 नवंबर यानी आज शाम 7वीं बार दीपोत्सव होगा। राम की पैड़ी के 51 घाटों पर 21 लाख दीपक जलाए जाने का विश्व रिकॉर्ड बनाना है। इसके लिए 24 लाख दीपक बिछाए गए हैं। इससे पहले आज सुबह रामायण के प्रसंग पर आधारित झांकी निकाली गई। इस दौरान बारिश भी शुरू हो गई। कलाकर बारिश में भीगते नृत्य करते दिखे। पिछली बार सरयू तट पर 15 लाख 76 हजार दीप जलाने का रिकॉर्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है। दीपोत्सव से पहले आज शाम भगवान श्रीराम, मां सीता और भाई लक्ष्मण के स्वरूप पुष्पक विमान से रामकथा पार्क में उतरेंगे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ वहां पर मौजूद रहेंगे। वे फूल बरसाकर उनका स्वागत करेंगे। उनकी आरती भी उतारेंगे।
लाइट एंड साउंड शो के जरिए रामायण पर आधारित प्रसंग दिखाए जाएंगे
राम की पैड़ी पर स्क्रीन पर लाइट एंड साउंड शो के जरिए रामायण पर आधारित प्रसंग दिखाए जाएंगे। इस दौरान करीब 50 देशों के राजदूत दीपोत्सव के गवाह बनेंगे। 25 हजार से अधिक वालंटियर्स की ओर से दीपक का ब्लॉक बनाया गया है।


